लुधियाना में 2 गुटों में खूनी संघर्ष, 1 युवक पर तेजधार हथियार से हमला, घायल लहूलुहान हालत में DMC में भर्ती

दोआबा न्यूज़लाइन

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष देखने को मिला। मिली जानकारी के अनुसार मौके पर दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर भी चले। इस दौरान एक युवक पर तेजधार हथियार (दातर ) से हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिए गया। मौके पर भारी हंगामा देखने को मिला। घटना के बाद से इलाके में हशत का माहौल है। घायल युवक की पहचान प्रीतम नगर निवासी गुरमीत सिंह के रूप में हुई है।

चश्मदीदों के अनुसार शुक्रवार देर रात किसी बात को लेकर 2 पक्षों में विवाद शुरू हुआ। जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों में हाथापाई हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर ईंट-पत्थर चलाये। तभी कुछ युवकों ने दूसरे युवक पर दातर से हमला कर दिया। जिसके चलते युवक गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद तुरंत आनन- फानन में खून से लथपथ युवक को मौके पर मौजूद पर लोगों ने इलाज के लिए DMC अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि झड़प में शामिल लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालाँकि इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है कि दोनों गुटों के बीच आखिरकार विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ था।

Related posts

BREAKING: लुधियाना में फ़ैक्ट्री मालिक को दोस्त ने उतारा मौत के घाट, पार्टी में कहासुनी के बाद हत्या कर भागा आरोपी

फिल्लौर पुलिस स्टेशन के लॉकअप में आरोपी ने लगाया फंदा, SP विनीत अहलावत ने कहा- मामले की होगी निष्पक्ष जाँच

पंजाब बंद के दौरान मकसूदां में गरमाया माहौल, प्रदर्शनकारियों और कार सवार में हुई हाथापाई