दोआबा न्यूज़लाइन
लुधियाना: पंजाब के लुधियाना से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार लुधियाना के हरगोबिंद नगर स्थित एक फ़ैक्ट्री में फैक्ट्री मालिक की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी की हत्या उसके ही एक दोस्त ने की है। घटना का पता तब चला जब सुबह मृतक का भाई फैक्ट्री पहुंचा तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। जतिंदर की गर्दन से काफी खून बह गया था और वह मृत अवस्था में पड़ा था। मृतक की पहचान 40 वर्षीय जतिंदर राजपूत के रूप में हुई है, जो कपड़ों पर प्रिंटिंग का काम करते हैं।
वहीं हत्या की सूचना पाकर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचीं और जांच में जुट गईं। पुलिस ने बताया है कि मृतक के गले पर चोट के निशान मिले हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी दोस्त को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। उनके अनुसार वारदात के बाद से आरोपी का मोबाइल फोटो स्विच ऑफ आ रहा है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात जतिंदर राजपूत हरगोबिंद नगर स्थित अपनी ही फैक्ट्री में दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। इस दौरान किसी बात को लेकर उसका अपने एक दोस्त के साथ झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी दोस्त ने गुस्से में आकर जतिंदर की गर्दन पर तेजधार हथियार से वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आरोपी का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है।
वहीं SHO ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। हालांकि अभी तक हत्या के कारणों और दोनों के बीच हुए विवाद का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है और फरार आरोपी की तलाश के लिए छापामारी की जा रही यही। छापेमारी की जा रही है।