वेटरन स्क्रीनराइटर सलीम खान ‘राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित, पत्नी हेलन ने रिसीव किया Award

दोआबा न्यूज़लाइन

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भी मिला ‘राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार’

बॉलीवुड: मुंबई में आयोजित 62वें महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार समारोह में वेटरन स्क्रीनराइटर और लिरिसिस्ट सलीम खान को ‘राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। हालांकि सलीम खान खुद अवार्ड लेने नहीं पहुंचे। यह पुरस्कार सलीम खान की जगह उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री हेलेन ने लिया। इस समारोह में सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार और मुख्यमंत्री देवेंद्र ने लाइफटाइम अचीवमेंट और विशेष योगदान पुरस्कार प्रदान किए।

कार्यक्रम के दौरान पुरुस्कार लेने के बाद हेलेन ने कहा कि मैं सलीम साहब के लिए मिले इस पुरस्कार के लिए आभारी हूं। उनकी सभी फिल्में मेरी पसंदीदा हैं। उनकी सेहत अच्छी है। वे बहुत मजबूत इंसान हैं। वह आप सभी, पूरे महाराष्ट्र और भारत के लोगों को शुभकामनाएं भेजते हैं।” हेलेन और सलीम खान का प्रोफेशनल रिश्ता कई दशक पुराना है। दोनों ने 1963 की फिल्म ‘कबली खान’ में पहली बार साथ काम किया था। इस फिल्म में हेलेन ने फीमेल लीड रोल निभाया था। सलीम खान फिल्म में विलेन के किरदार में नजर आए थे।

वहीं इस अवार्ड समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भी ‘राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रानी मुखर्जी को यह पुरस्कार दिया। इस मौके पर सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार और फिल्म जगत से जुड़े लोग मौजूद रहे।

Related posts

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को लेकर आई बड़ी खबर, पढ़ें

अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में गिरफ्तार आरोपी , लॉरेंस गैंग से जुड़े तार

कियारा-सिद्धार्थ के घर जल्द दूसरी बार खुशियां देंगी दस्तक, कपल ने फैंस के साथ शेयर की Good news