जालंधर नार्थ हल्के में AAP पार्टी के नवनियुक्त हलका इंचार्ज वनीत धीर ने निकाली ‘शुक्राना यात्रा’

दोआबा न्यूज़लाइन

फूल बरसा कर हलका निवासियों ने किया मेयर वनीत धीर का नार्थ हल्के में गर्मजोशी से स्वागत

जालंधर: जालंधर नार्थ हल्के में आम आदमी पार्टी द्वारा शहर के मेयर वनीत धीर को बतौर हलका इंचार्ज नई जिम्मेवारी दी गई है। इसी के चलते शुक्राना यात्रा का नवनियुक्त हलका इंचार्ज व मेयर वनीत धीर की ओर से आयोजन किया गया। इस दौरान नार्थ हलका निवासियों ने फूल बरसा कर गर्मजोशी से उनका हल्के में स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने श्री देवी तालाब मंदिर, श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर, गुरुद्वारा सिंह सभा (प्रीत नगर) व गुरुद्वारा सोढल छावनी (निहंग सिंह) में माथा टेका व आशीर्वाद हासिल किया।

इस दौरान नवनियुक्त हलका इंचार्ज व मेयर वनीत धीर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि वह इस जिम्मेवारी को उन्हें देने के लिए आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा का धन्यवाद करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि वह जालंधर हलका नार्थ के निवासियों व मतदाताओं से जल्द सम्पर्क अभियान चलाएंगे ताकि हल्के में आ रही परेशानियों से अवगत हो सकें। हालांकि बतौर मेयर वह पहले से नार्थ हल्के में विकास कार्य कर रहे हैं लेकिन अब हलका इंचार्ज की जिम्मेवारी मिलने के बाद हल्के में और गंभीरता से विकास कार्यों की ओर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। वहीं इलाके की समस्याओं को पहल के आधार पर हल करवाया जाएगा।

वनीत धीर ने आगे सम्बोधित करते हुए कहा कि जल्द बर्लटन पार्क प्रोजेक्ट लोगों को उद्धघाटन पश्चात समर्पित कर दिया जाएगा। वहीं हल्के में सीवरेज, पानी व सड़कों की समस्या से भी निजात दिलवाने में भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं और आगे भी जारी रहेंगे। किसी इलाके में नए टयूबवेल या ट्रांसफार्मर की आवश्यकता है तो उसे भी जल्दी मुहैया करवाया जाएगा।

इस मौके पर वनीत धीर के साथ कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, जिला प्रधान आम आदमी पार्टी अमृतपाल सिंह, श्वेता धीर, पार्षद मुकेश सेठी, पार्षद अश्विनी अग्रवाल, पार्षद कविता सेठ, पार्षद सिमरौनी, पार्षद दीपक शारदा, पार्षद लाडा, पार्षद पति दविंदर सिंह रोनी व सिमर मलिक, बाल किशन बाली, जिम्मी कालिया, पंकज चड्ढा, रूपिंदर सिंह भारज, नरेश सहगल, चंदन गोयल, इंदरजीत सिंह, गौरव कन्नोजिया, राजेश ठाकुर, अविनाश सहित सभी नार्थ हल्के के पार्षद, ब्लॉक प्रधान व अन्य आम आदमी पार्टी के ओहदेदार मौजूद रहे।

Related posts

HMV में नवप्रवेशी छात्राओं के लिए हवन यज्ञ एवं ओरिएंटेशन समारोह का आयोजन

PSEB जोनल हैंडबॉल प्रतियोगिता में इन्नोसेंट हार्ट्स स्कूल का शानदार प्रदर्शन

डेरा सचखंड बल्ला में नतमस्तक हुए मेयर वनीत धीर, पंजाब की भलाई के लिए की प्रार्थना