डॉ. बीआर आंबेडकर प्रतिमा बेअदबी मामले में जालंधर में वाल्मीकि समाज ने किया कल बंद का ऐलान

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: लुधियाना में बीते दिन डॉ. बीआर आंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ बेअदबी मामले में आज जालंधर में वाल्मीकि समाज ने कल यानि 10 सितंबर को बंद का ऐलान किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए भगवान वाल्मीकि शक्ति क्रांति सेना पंजाब के अध्यक्ष राजीव गोरा और भीम क्रांति सेना के अध्यक्ष गौरव वाल्मीकि ने कहा कि 10 सितंबर कल सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक जालंधर शहर पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा।

आगे जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि कल बंद के दौरान शहर पूर्ण तौर पर बंद रहेगा। हालांकि आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर में कल स्कूल, कॉलेज और मेडिकल स्टोर (आपातकालीन सेवाएं) खुले रहेंगे।

Related posts

APJ कॉलेज की MA.फाइन आर्ट्स Sem-4 की छात्रा ने यूनिवर्सिटी में हासिल किया दूसरा स्थान

डॉ. बीआर आंबेडकर प्रतिमा बेअदबी मामले में सुनें क्या बोले जालंधर के डिप्टी मेयर मलकीत सिंह

HMV कॉलेज की बी.वॉक मेंटल हेल्थ और काउंसलिंग की छात्राओं का यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन