APJ कॉलेज की MA.फाइन आर्ट्स Sem-4 की छात्रा ने यूनिवर्सिटी में हासिल किया दूसरा स्थान

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स की एम.ए. फाइन आर्ट्स चौथे सेमेस्टर की छात्रा जसकीरत कौर ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित फाइनल परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए 8.93/10 सीजीपीए प्राप्त कर यूनिवर्सिटी में दूसरा स्थान हासिल करके कॉलेज का नाम रोशन किया।

इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. नीरजा ढींगरा ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि वह भविष्य में भी इसी प्रकार कड़ी मेहनत करते हुए अपने सपनों को साकार करे। उन्होंने छात्रा का मार्गदर्शन करने के लिए पीजी डिपार्टमेंट ऑफ फाइन आर्ट्स की विभागाध्यक्ष डॉ. रिम्पी अग्रवाल और डॉ. जीवन कुमारी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार विद्यार्थियों का मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन करती रहें।

Related posts

डॉ. बीआर आंबेडकर प्रतिमा बेअदबी मामले में जालंधर में वाल्मीकि समाज ने किया कल बंद का ऐलान

डॉ. बीआर आंबेडकर प्रतिमा बेअदबी मामले में सुनें क्या बोले जालंधर के डिप्टी मेयर मलकीत सिंह

HMV कॉलेज की बी.वॉक मेंटल हेल्थ और काउंसलिंग की छात्राओं का यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन