लोहियां खास रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रवाना करने को लेकर आपस में भिड़े 2 रेल कर्मचारी, रेलवे ने दोनों किए तलब

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रही है जिसमें ट्रेन को रवाना करने को लेकर जरुरी बातचीत के दौरान 2 कर्मचारियों में बहस हो जाती है। इस दौरान स्टेशन सुपरिटेंडेंट ने अचानक उठाकर बीटीपीएन ट्रेन के मैनेजर को डंडा मार दिया। ये घटना जालंधर के लोहियां खास रेलवे स्टेशन की बताई जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद दोनों कर्मचारियों को रेलवे ने तलब कर दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर मंडल से जम्मू जा रही पेट्रोल टैंक वैगन (बीटीपीएन) ट्रेन शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे लोहियां खास स्टेशन पहुंची। जिसके बाद ट्रेन को आगे रवाना करने को लेकर कंट्रोल रूम या स्टेशन मास्टर की तरफ से कोई स्पष्ट संदेश नहीं मिल रहा था। इस कारण ट्रेन काफी देर तक स्टेशन पर खड़ी रही। इस दौरान ट्रेन मैनेजर रवि वॉकी-टॉकी के जरिए स्टेशन सुपरिंटेंडेंट से लगातार दिशा-निर्देश मांग रहे थे, लेकिन दूसरी तरफ से कोई जवाब नहीं मिल रहा था। जिसके बाद लोको पायलट ज्ञान प्रकाश ने भी संपर्क करने की कोशिश की, मगर उन्हें भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पॉइंट्समैन के जरिए स्टेशन सुपरिटेंडेंट को संदेश भेजा गया। वहां से सूचना मिली कि पहले किसी दूसरी ट्रेन को निकाला जाएगा। इसके बाद ट्रेन मैनेजर रवि खुद स्टेशन सुपरिंटेंडेंट यशवंत के पास पहुंचे और ट्रेन रोकने के संबंध में ऑफ़िशल जानकारी मांगी।

ट्रेन मैनेजर का आरोप है कि जानकारी मांगने पर स्टेशन सुपरिंटेंडेंट गुस्से में भड़क उठे और उन्होंने गुस्से में आकर डंडा उठाकर मैनेजर रवि के सिर पर मार दिया। घटना के बाद स्टेशन परिसर पर जमकर हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद जम्मू जाने वाला बीटीपीएन रैक पूरा दिन लोहियां स्टेशन पर ही अटका रहा। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए फिरोजपुर रेल मंडल के डिवीजनल ऑपरेशनल मैनेजर (डीओएम) गुरशरण पाठक ने दोनों कर्मचारियों को तलब किया है। फिलहाल फिरोजपुर रेल मंडल मुख्यालय में इस पूरे मामले की विभागीय जांच की जा रही है।

Related posts

जालंधर नगर निगम में BJP का धरना प्रदर्शन, कमिश्नर के दरवाजे पर चिपकाया मांगपत्र

जालंधर सिविल अस्पताल के बदहाल हालातों की MLA ने खोली पोल

निगम कमिश्नर ने वरियाना डंप पर बायो-माइनिंग प्रोजेक्ट का किया रिव्यू, तय समय पर काम पूरा करने के दिए निर्देश