जालंधर सिविल अस्पताल के बदहाल हालातों की MLA ने खोली पोल

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर : सिविल अस्पताल की बदहाल हालातों के बारे में मीडिया में कई बार छपता रहता है, लेकिन सुधार के नाम पर सिर्फ ठेगा नजर आया है। इसी कड़ी में आज सिविल अस्पताल में विधायक अवतार सिंह जूनियर बावा हेनरी और पूर्व विधायक राजिंदर बेरी पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने जच्चा-बच्चा वार्ड के बाथरूम चेक किए, बाथरूम की हालत इतनी खराब थी, सभी नल टूटे हुए थे। हर जगह कचरा था, पीने के पानी का कोई इंतजाम नहीं था, कोई वॉटर कूलर काम नहीं कर रहा था। वार्डों में बिस्तरों पर चादरें नहीं थीं।

इस मौके पर विधायक अवतार सिंह जूनियर बावा हेनरी और जिला अध्यक्ष राजिंदर बेरी ने पंजाब की मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार से सवाल किया कि यह आम आदमी पार्टी की स्वास्थ्य क्रांति है। लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है, लोग पानी पीने के लिए तरस रहे हैं। महिलाओं के लिए बने बाथरूम की हालत इतनी खराब है, जहाँ उन्हें हाथ धोना है, वहाँ नल गायब हैं। हर जगह कचरे के ढेर लगे हैं।

अस्पताल में बना कूड़े का डंप भी खराब हालत में है। आम आदमी पार्टी जिस स्वास्थ्य क्रांति की बात करती है, उसकी हवा पहले ही निकल चुकी है। यह स्वास्थ्य क्रांति सिर्फ आम आदमी पार्टी द्वारा सड़कों पर लगाए जा रहे फ्लेक्स बोर्ड तक ही सीमित है। क्योंकि सिविल हॉस्पिटल में हेल्थ रेवोल्यूशन कहीं दिख नहीं रहा है। इस हॉस्पिटल की सफाई के लिए सरकार का पैसा कहां जा रहा है? इसकी जांच होनी चाहिए। हमारे माननीय डिप्टी कमिश्नर की मांग है कि सिविल हॉस्पिटल में कम से कम बेसिक सफाई का इंतज़ाम किया जाए। बाथरूम तो साफ हों ही और सबसे ज़रूरी बात यह है कि लोगों को पीने का पानी दिया जाए। सिविल हॉस्पिटल के हमारे सीनियर अधिकारियों की भी यही मांग है कि लोगों को कम से कम बेसिक सुविधाएं तो दी जाएं, लेकिन उन्हें पीने का पानी नहीं मिल रहा है। लोग कैंटीन से पानी खरीदकर पीने को मजबूर हैं।

इस मौके पर जितेंद्र कुमार जोनी भी मौजूद थे।

Related posts

जालंधर नगर निगम में BJP का धरना प्रदर्शन, कमिश्नर के दरवाजे पर चिपकाया मांगपत्र

निगम कमिश्नर ने वरियाना डंप पर बायो-माइनिंग प्रोजेक्ट का किया रिव्यू, तय समय पर काम पूरा करने के दिए निर्देश

लोहियां खास रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रवाना करने को लेकर आपस में भिड़े 2 रेल कर्मचारी, रेलवे ने दोनों किए तलब