चंबा में देर रात दर्दनाक एक्सीडेंट, अनयंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी कार, 2 युवकों की मौत

दोआबा न्यूज़लाइन

चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बनीखेत-चंबा सड़क पर बीती देर रात एक कार अनयंत्रित होकर 800 फीट गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि इस भयानक सड़क हादसे में कार सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। ये हादसा नेशनल हाइवे-154-ए पर डैम व्यू प्वाइंट के पास देर रात करीब 2 बजे हुआ बताया जा रहा है। हादसे के बाद इसकी सूचना स्थानीय निवासियों ने तुरंत पुलिस को दी।

वहीं एक्सीडेंट की सूचना पाकर पुलिस रात में ही मौके के लिए रवाना हुई। जहां पहुंचकर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकाला। हादसा इतना भयानक था कि गहरी खाई में गिरने के कारण गाड़ी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई थी। फ़िलहाल पुलिस मामला दर्ज कर एक्सीडेंट के कारण पता करने की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच के अनुसार मृतक युवकों की पहचान 29 वर्षीय लखन पुत्र मनोहर लाल गांव सरु और 31 वर्षीय अंकुश पुत्र स्वर्गीय ज्ञानचंद गांव व डाकघर सरू चंबा की के रूप में हुई है।

Related posts

मणिमहेश यात्रा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अब गौरीकुंड तक तक चलेंगे फोन

चंबा में दर्दनाक हादसा: यात्रियों से भरी बस 50 मीटर नीचे पलट कर दूसरी सड़क पर जा गिरी, 7 की मौत

प्रदेश सरकार राज्य के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध: CM सुक्खू