जालंधर के मेयर वनीत धीर पर टूटा दुखों का पहाड़, माता आशा धीर का हुआ देहांत

दोआबा न्यूज़लाइन

कुछ समय पहले मेयर के पिता का हुआ था निधन

जालंधर : जालंधर के मेयर वनीत धीर के परिवार से एक दुखभरी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार मेयर वनीत धीर की माता आशा धीर का निधन हो गया है। आशा धीर जी के निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदार और परिजन शोक में हैं। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से मेयर वनीत धीर की माता जी बीमार चल रहीं थीं।

बताते चलें कि अभी कुछ महीने पहले ही मेयर वनीत धीर ने अपने पिता को खो दिया था और अब माता जी के अकस्मात निधन से उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया है। परिवार अभी पहले सदमे से उभरा भी नहीं था और अब माता आशा धीर के निधन ने फिर उन्हें एक बड़ी क्षति हो गई।

मेयर जी की माता के निधन की सुचना प्राप्त होने के बाद से उनके आवास पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने पहुंच रहे हैं और परिवार को इस कठिन समय में ढांढस बंधा रहे हैं। कहा यह भी जा रहा है कि आज ही आशा धीर जी का अंतिम संस्कार किया जायेगा। हालाँकि अभी तक परिवार की ओर से अंतिम संस्कार और श्रद्धांजलि सभा संबंधी कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

Related posts

जालंधर में अग्निवीर भर्ती रैली 14 से 22 नवंबर को, ADC ने प्रबंधों को दिया अंतिम रूप

जनगणना-2027 : 16 से 30 नवंबर तक होगी स्व-गणना, गणनाकारों एवं सुपरवाइजरों को नियुक्ति पत्र किये वितरित

जालंधर गोली कांड मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम