मोहल्ला ऋषि नगर, ब्रह्म नगर में लोगों को आ रही पानी की समस्या, पीने के पानी को तरस रहे लोग: राजिंदर बेरी

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व एमएलए राजिंदर बेरी ने मोहल्ला ऋषि नगर, ब्रह्म नगर का दौरा किया और नगर निगम कमिश्नर और मेयर से मांग की कि यहां के लोग पिछले कई दिनों से पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं और उनकी मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लोगों को बुनियादी सुविधाएं देना आज की सरकारों का काम है, जिसे आज की सरकारों को प्राथमिकता के आधार पर करना चाहिए।

आगे उन्होंने कहा कि हम कुछ दिन पहले नगर निगम कमिश्नर से मिले थे और अनुरोध किया था कि C वार्ड नंबर 25 के लोग पानी की कमी का सामना कर रहे हैं। नए ट्यूबवेल लगाने की मांग की गई थी, लेकिन आज तक इस मांग पर ध्यान नहीं दिया गया। इस मौके पर उनके साथ मोहल्ले के लोग मौजूद थे।

Related posts

हल्का सेंट्रल के वार्ड नंबर 9 और 21 में 60.95 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

वार्ड नंबर 32 में पानी की समस्या के समाधान के लिए डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सुभाना ने लगवाई मोटर

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम से जालंधर नॉर्थ में एक्टिव AAP, मेयर वनीत धीर ने वार्ड-77 से शुरू किया डोर-टू-डोर अभियान