फिरोजपुर मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ ने पेश की उत्कृष्ट सेवा की मिसाल, विदेशी यात्रियों का ट्रेन में छूटा सामान लौटाया

दोआबा न्यूज़लाइन

फिरोजपुर: लुधियाना रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान टिकट निरीक्षक कार्यालय में कार्यरत टिकट चेकिंग स्टाफ अमनप्रीत सिंह के पास दो विदेशी यात्री अत्यंत परेशान हालत में पहुंचे। दोनों यात्रियों ने बताया कि उनका सामान 7 बैग, 3 लैपटॉप, उनके पासपोर्ट तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज ट्रेन संख्या 15708 में छूट गए हैं।

विदेशी यात्रियों की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए अमनप्रीत सिंह ने देरी किए बिना ट्रेन संख्या 15708 में ड्यूटी पर तैनात टिकट चेकिंग स्टाफ से संपर्क कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी तथा सामान को सुरक्षित रखने का अनुरोध किया। उन्होंने वाणिज्य नियंत्रण कक्ष फिरोजपुर को सूचना दी ताकि सरहिंद स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल सामान को सुरक्षित अपने संरक्षण में ले सके। इसके बाद अमनप्रीत सिंह ने दोनों विदेशी यात्रियों को गाड़ी संख्या 22430 से सरहिंद जाकर आरपीएफ कार्यालय से अपना सामान लेने के लिए भेजा। वहीं सरहिंद स्टेशन पर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरपीएफ ने यात्रियों को उनका सामान सौंप दिया। सामान वापस मिलने पर दोनों विदेशी यात्रियों ने रेलवे कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

वहीं फिरोजपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बसंत कुमार ने अमनप्रीत सिंह के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह घटना रेलवे कर्मचारियों की ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और यात्रियों के प्रति सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है।

Related posts

सिरमौर में भारी बारिश बनी काल, अनयंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी कार, 2 की मौत

फिरोजपुर मंडल के अमृतसर से बांद्रा पहुंचा 3.9 टन आलू बुखारा, व्यापारियों को मिला बड़ा बाजार

कॉमेडियन कपिल शर्मा कैफे फायरिंग मामले में पंजाबी छात्र गिरफ्तार, कनाडा से होगा डिपोर्ट