लुधियाना और गुरदासपुर के कई स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कप

दोआबा न्यूज़लाईन

पंजाब : जालंधर के बाद अब लुधियाना और गुरदासपुर जिले के कई स्थानों को बम से उड़ाने को धमकी मिली है। इसी कड़ी में लुधियाना जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरी ई-मेल आई है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार, 4 नवंबर को भेजे गए एक ई-मेल में आईईडी धमाका करने का जिक्र किया है। कोर्ट को निशाना बनाने के साथ-साथ स्कूलों में भी बम धमाके करने की चेतावनी दी गई है। थ्रेट देने वाले ने खुद को पंजाब और खालिस्तान से जुड़ा बताते हुए 1984 के सिख दंगों का बदला लेने की बात लिखी है। धमकी भरे ई-मेल के अंत में ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ और ‘बब्बर खालसा’ के नाम के साथ कुछ लोगों के नाम भी लिखे गए हैं। ईमेल के बाद पूरे इलाके में हड़कप मच गया है। पुलिस की जांच एजेंसयां भी सतर्क हो गई है।

दूसरी ओर डिप्टी कमिश्नर कार्यालय गुरदासपुर को बम से उड़ाने की ई-मेल मिलने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया। सूचना मिलते ही एस.एस.पी. आदित्य के आदेश पर पुलिस ने पूरे डिप्टी कमिश्नर परिसर की पूर्णता तलाशी ली है।

इस संबंधी एस.एस.पी. आदित्य ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर कार्यालय गुरदासपुर को बम से उड़ाने की एक ई-मेल डिप्टी कमिश्नर कार्यालय की सरकारी मेल पर आई थी। इस संबंधी सूचना मिलते हुए पुलिस के ऐंटी सेबॉटाज विंग, डॉग स्कवैड, बम निरोधक दस्ते सहित पुलिस के विभिन्न विंग ने पूरे कॉम्प्लेक्स को खाली करवा कर पूरे डीसी दफ्तर की जांच की है। लेकिन इस अभियान में शक्की या कोई आपतिजनक वस्तु नही मिली है।

Related posts

पंजाब सरकार का दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 3% बढ़ोतरी का ऐलान

संगरूर में इंसाफ रैली में राहुल गांधी ने PM मोदी को डिबेट की दी चुनौती, पंजाब में कांग्रेस की सरकार लाने की लोगों से की अपील

महिला AAP विधायक पर ED की रेड, जानें पूरा मामला