जालंधर व्यस्त बाजार माईं हीरां गेट में चोरों का धावा, एक साथ 4 दुकानों को बनाया निशाना, 1.03 लाख नगदी ले उड़े

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर में बेखौफ हुए चोरों ने शहर के व्यस्त बाजार माईं हीरां गेट स्थित 4 दुकानों को रविवार देर रात फिर अपना निशाना बनाया। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात माईं हीरां गेट बाजार में चोरों 4 दुकानों में छत के रास्ते घुसे और दो दुकानों से करीब 1.03 लाख रुपये की नकदी तथा सीसीटीवी कैमरे चुराकर फरार हो गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार रविवार रात चोरों ने जिन 4 दुकानों को अपना निशाना बनाया उनमें पुरी ऑप्टिकल, इंग्लिश बुक, बुक सेंटर और धवन एम्पोरियम हैं। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोर छत के रास्ते से दुकानों में दाखिल हुए और बेहद फ़िल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम दिया। यही नहीं वारदात के बाद चोरों ने पकड़े जाने के डर से अपने कपड़े भी बदले।

चोरी की जानकारी देते हुए बुक सेंटर के मालिक मनीष और इंग्लिश बुक शॉप के मालिक आशु रखेजा ने बताया कि जब उन्होंने सुबह दुकान खोली गई तो देखा कि दरवाजे टूटे पड़े थे और दुकान के अंदर सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने दोनों भाइयों की दुकानों को निशाना बनाया। उन्होंने बताया चोर बुक सेंटर से 85 हजार रुपये और इंग्लिश बुक शॉप से 18 हजार रुपये की नकदी समेत कुल 1.03 लाख रुपये लेकर फरार हो गए हैं।

वहीं धवन एम्पोरियम के मालिक अंकुश धवन और पूरी ऑप्टिकल के मालिक सुरेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि चोर छत का दरवाजा तोड़कर उनकी दुकानों में घुसे थे। उन्होंने बताया कि दुकान के अंदर तिजोरियों के ताले टूटे हुए थे और चाबियां पास ही पड़ी थीं। हालांकि गल्ले में नकदी न होने के कारण चोरी होने से बच गई, लेकिन वहीं चोर धवन एम्पोरियम से सीसीटीवी कैमरे चुरा ले गए।

बता दें कि अभी एक दिन पहले ही चोरों ने माईं हीरां गेट स्थित एक आटे की चक्की को अपना निशाना बनाया था। बताया जा रहा है कि चोर अट्टा चक्की से भी नकदी, देसी घी और ड्राई फ्रूट्स उड़ाए थे। वहीं पुलिस अभी इस मामले की गुत्थी सुलझा ही रही थी कि उससे पहले ही 24 घंटों के भीतर चोरों ने दोबारा इलाके में 4 दुकानों पर दवा बोल दिया। वहीं माईं हीरां गेट में दोबारा हुई 4 दुकानों में चोरी की वारदात के बाद सभी दुकानदारों में रोष है और सभी दुकानदार डरे हुए हैं।

Related posts

PCMSD कॉलेज ने “Say No to Drugs-Say Yes to Life” विषय पर आयोजित की पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता

जालंधर में सेंसस-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स की ट्रेनिंग का दूसरा दिन जारी

जालंधर सेंट्रल में AAP पार्टी को मिली मजबूती, अकाली दल के पूर्व SC मोर्चा महासचिव सोमनाथ पार्टी में शामिल