जालंधर में 3 भाईयों की निर्माणाधीन कोठियों पर चोरों का धावा, ताले तोड़कर बाथरूम की महंगी फिटिंग ले हुए फरार

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब के जालंधर में आये दिन चोरी, लूट और मारपीट जैसे कई मामले सामने आते ही रहते हैं। ताजा मामला अब जालंधर की पॉश कॉलोनी ग्रेटर कैलाश से चोरी का सामने आया है जहां चोरों ने एक साथ तीन सगे भाइयों की निर्माणाधीन कोठियों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि चोर तीनों कोठियों के ताले तोड़कर बाथरूम में लगी महंगी फिटिंग्स और अन्य सामान चुराकर वहां से फरार हो गए।

पीड़ित मकान मालिकों के मुताबिक चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब ढाई से तीन लाख रुपये है। चोरी का पता चलने के बाद तीनों भाईयों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। फिलहाल पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं।

घटना की जानकारी देते हुए ग्रेटर कैलाश कॉलोनी में रहने वाले सोनू अग्रवाल और उनके दो भाई इलाके में अपनी नई कोठियों का निर्माण करवा रहे हैं। तीनों भाइयों के मकान एक साथ बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि हर रोज की तरह बीती शाम जब लेबर काम खत्म कर चली गई तो तीनों भाई भी कोठियों को ताला लगाकर अपने घर चले आए थे। लेकिन जब अगले दिन सुबह जाकर देखा तो तीनों कोठियों के में गेट और अंदर कमरों के दरवाजों के ताले टूटे हुए थे। जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था और चोर कमरों के बाथरूम में लगी महंगी फिटिंग्स गायब थी। चोरों ने बाथरूम में लगे महंगे नल, शावर, कीमती प्लंबिंग का सामान और अन्य कंस्ट्रक्शन मटेरियल पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार के मुताबिक तीनों कोठियों का कुल मिलाकर करीब ढाई से तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

वहीं सूचना पाकर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने तीनों पीड़ितों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कॉलोनी और आसपास केसीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर जेल में डाला जा सके।

Related posts

APJ कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स में 3 सप्ताह से चल रही स्किल एन्हांसमेंट क्लासेस के समापन समारोह का शानदार आयोजन

LKCTC में आयोजित “लोकतंत्र की आवाज़ें: मीम बनाने की प्रतियोगिता”

जालंधर के मशहूर बाजार की AC Market में भयानक आग, दुकानदारों और ग्राहकों में मची अफरा-तफरी