नशे की पूर्ति के लिए बंद कोठी में चोरी

जालंधर : नशे की पूर्ति के लिए जालंधर के फूटबाल चौंक के पास बंद कोठी में चोरी की वारदात की गई। मिली जानकारी के अनुसार फूटबाल चौंक के पास रवि TVS शोरूम के साथ लगती कोठी में से चोरों ने बंद कोठी से लगभग सारा सामान चूरा लिया। शोरूम का कर्मचारी अचानक जैसे ही कोठी की तरफ गया। उसने देखा कि कोठी के अंदर कोई व्यक्ति चोरी कर रहा है उसने अपने दूसरे सहयोगी को बुलाकर दोनों ने चोर को दबोच लिया , और तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।

कोठी के मालिक ने बताया कि कोठी को खरीदे हुए अभी एक महीना ही हुआ है। जब कोठी खरीदी थी उसके अंदर सारा सामान था। लेकिन पिछले 8 – 10 दिनों से कोठी में से सामान गायब होना शुरू हो गया। कोठी के अंदर से पानी की मोटर ,बाथरूम में से शाबर , बाथरूम के अंदर लगीं हुई टूटियां ,AC ,बिजली का मीटर ,AC की वायर ,बिजली की वायर सब चोरी हो गया।

उन्होंने बताया कि दो – तीन दिन पहले किसी को कोठी के अंदर देखा था , लेकिन जैसे ही मैं नीचे आया, चोर भागने में कामयाव हो गया। उन्होंने कहा कि चोर आज भी दीवार में से वायर निकाल रहा था , लेकिन पकड़ा गया। चोर ने कबूल किया कि वह नशे की पूर्ति के लिए चोरी करता है। चोर ने बताया की नशा करते हुए उसे लगभग 12 साल हो गए हैं।

कोठी के मालिक ने आगे बताया कि चोर अकेला नहीं है।तीन -चार लोगों का ग्रुप है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँच चुकी थी। आगे की कार्रवाई के लिए काबू किए गए आरोपी को अपने साथ ले गई।

Related posts

जालंधर में You Like Mobile शॉप का शुभारंभ, अश्वनी अग्रवाल ने रिबन काटकर किया उद्घाटन

जालंधर में सोमवार देर रात 2 गाड़ियों की भीषण टक्कर, इनोवा सवार 2 व्यक्ति गंभीर घायल

‘रचनाज’ में 1 जुलाई से शुरू मेगा फैशन सेल, महिलाओं के परिधानों पर मिलेगा 60% तक का आकर्षक डिस्काउंट