पंजाब के इस जिले के मेयर ने पद ने दिया इस्तीफा, जाने वजह

दोआबा न्यूज़लाइन

मोगा: पंजाब के मोगा से एक खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार मोगा के मेयर बलजीत सिंह चानी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि वह आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब भर में चुने जाने वाले पहले मेयर थे।

वहीं खबर यह भी है कि बलजीत सिंह चानी के कार्यकाल के दौरान उन पर भ्रष्टाचार के भी आरोप लगे थे, जिसके कारण लंबे समय तक राजनीतिक दबाव बना हुआ था। बताया जा रहा है कि उसके बाद से पार्टी की ओर से भी दबाव बना हुआ था। हालांकि अभी तक इस्तीफे के कारणों को लेकर मेयर चानी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Related posts

ऑस्ट्रेलिया कॉन्सर्ट में लाइव परफॉर्मेंस के दौरान फैंस पर भड़के पंजाबी सिंगर औजला, फिर यूं जीता फैंस का दिल

पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त, प्रदेश प्रधान के बाद BJP का दूसरा बड़ा सिख चेहरा

अश्वनी अग्रवाल की अध्यक्षता में पठानकोट में अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड की अहम बैठक, समाज की भलाई को लेकर बनी रणनीति