गोराया में हाईवे पर टायर फटने के चलते अनयंत्रित होकर पुल से निचे जा गिरी कार, चालक घायल

दोआबा न्यूज़लाइन

गोराया: जालंधर देहात के गोराया क्षेत्र में आज सुबह एक कार अनयंत्रित होकर पुल से निचे जा गिरी। मिली जानकारी गोराया में गुरदासपुर से दिल्ली जा रही एक कार टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। इस हादसे में कार सवार घायल हो गया है। हालांकि हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। घायल चालक की पहचान बजरंग सहाय के रूप में हुई है, जो गुरदासपुर बी.एस.एफ. बटालियन में तैनात हैं।

एक्सीडेंट के बारे में जानकारी देते हुए मौके पर पहुंचे सड़क सुरक्षा फोर्स के ए.एस.आई. सरबजीत सिंह ने बताया कि गाड़ी गुरदासपुर बी.एस.एफ. बटालियन में तैनात बजरंग सहाय चला रहे थे। वह अपनी पत्नी के साथ गुरदासपुर से दिल्ली जा रहे थे। लेकिन जब जब वे गोराया पुल पर चढ़ने लगे तो अचानक कार का टायर फट गया और कार हाईवे पर लगी रेलिंग तोड़ते हुए पुल से नीचे जा गिरी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक बजरंग सहाय घायल हो गया है, जबकि उनकी पत्नी ठीक हैं। एक्सीडेंट के बाद एक कार सवार ने उनकी मदद करते हुए उन्हें अपनी कर में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया। वहीं हादसे के बाद गोराया पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामली की जाँच में जुट गई।

Related posts

DAV महाविद्यालय की दोहरी उपलब्धि, शेर-ए-पंजाब कप के लिए 7 क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन

PCMSD कॉलेज की B.A. Sem-II की छात्रा ने ‘रोल ऑफ़ ऑनर’ में दर्ज कराया अपना नाम

इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस