86 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गई पहली कन्नड़ सुपरस्टार बी. सरोजा, 1969 में पद्म श्री से सम्मानित

दोआबा न्यूज़लाइन

बॉलीवुड: मनोरंजन जगत से एक बड़ी दुखदाई खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि दक्षिण भारतीय फिल्मों की फेमस अदाकारा बी. सरोजा देवी का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। अदाकारा के निधन की खबर आने से दक्षिण भारतीय सिनेमा में शोक की लहर फैल गई है। अगर बात करें उनके फ़िल्मी करियर की तो एक्ट्रेस ने लगभग सात दशक तक फिल्मों में अभिनय किया है। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने लगभग 200 से अधिक कन्नड़, तेलुगु, तमिल के अलावा हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। अगर बात करें बॉलीवुड फिल्मों की तो दिलीप कुमार के अलावा कई जाने-माने अभिनेताओं के साथ एक्टिंग कर चुकी हैं। वहीं सरोजा देवी को कन्नड़ सिनेमा में पहली सुपरस्टार के दर्जे से भी नवाजा गया है।

बताते चलें कि अभिनेत्री बी. सरोजा देवी का जन्म 7 जनवरी 1938 में मैसूर राज्य (आज का बेंग्लुरु, कर्नाटक) के एक मध्यवर्गीय परिवार में हुआ। उनके पिता पुलिस ऑफिसर और मां गृहिणी थी। उन्हें 17 साल की उम्र में कन्नड़ फिल्म ‘महाकवि कालिदास (1955)’ से काम करने का मौका मिला, फिल्म में उन्होंने सपोर्टिंग रोल किया। यह फिल्म हिट हुई और सरोजा को इंडस्ट्री में पहचान मिली। इसके बाद बी. सरोजा देवी ने कई हिट दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया। वह 1955 से 1984 के बीच लगभग 29 साल तक लीड हीरोइन के रोल में नजर आईं। लगभग 161 फिल्मों में लीड हीरोइन बनी थीं। वह ऐसा करने वाली अकेली हीरोइन हैं।

उन्होंने साउथ के मशहूर एक्टर एनटीआर के साथ भी कई फिल्में की हैं। बड़े पर्दे पर इनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। 1959 में हिंदी फिल्म ‘पैगाम में वह दिलीप कुमार के साथ नजर आईं। साथ ही राजेंद्र कुमार, सुनील दत्त, शम्मी कपूर जैसे अभिनेताओं के साथ भी सरोजा देवी ने कई हिट फिल्में दी थीं।

फिल्मों में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए भारत सरकार द्वारा उन्हें साल 2008 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। साल 1992 में पद्म भूषण और 1969 पद्म श्री से सम्मानित किया गया। साल 1994 में फिल्मफेयर ने उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड (साउथ) से सम्मानित किया।

Related posts

जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं राजकुमार राव और पत्रलेखा, इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर कपल ने फैंस को दी Good News

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका को मिला हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम सम्मान, विदेशी धरती पर बढ़ाया देश का गौरव

“कांटा लगा गर्ल” एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का अचानक हुआ निधन, सदमे में परिवार और फैंस