बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी ने बेटी का किया नामकरण, “सरायाह” रखा अपनी परी का नाम

दोआबा न्यूज़लाइन

बॉलीवुड: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा अडवाणी ने पहली बार सोशल मीडिया पर अपनी नन्ही परी की पहली झलक दिखाई है। कपल 30 जुलाई को पहली बार पेरेंट्स बने था। अब तीन महीने बाद कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी बेटी का नामकरण कर बेटी का नाम रिवील किया है। कपल ने अपनी परी का नाम सरायाह मल्होत्रा रखा है। इस बात की घोषणा कपल ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर
पोस्ट शेयर कर की है।

कियारा अडवाणी Instagram Post

जानकारी के अनुसार बेटी के नाम की आधिकारिक घोषणा करते हुए सिद्धार्थ- कियारा ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से लिखा है- हमारी दुआओं से लेकर हमारी बाहों तक। हमारा दिव्य आशीर्वाद, हमारी राजकुमारी। सरायाह मल्होत्रा। कपल ने बेटी का नाम सिद्धार्थ और कियारा जोड़कर सरायाह रखा है। यहां सिद्धार्थ के नाम से ‘स’ और कियारा के नाम से ‘रा या’ लिया है।

बताते चलें कि कियारा आडवाणी ने 16 जुलाई को मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया था। कपल ने 7 फरवरी 2023 को लम्बे समय की डेटिंग के बाद जैसलमेर के सुर्यगढ़ पैलेस में इंटीमेट वेडिंग की थी।

Related posts

Colors चैनल पर जल्द शुरू होने जा रहा है ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’, चैनल ने साझा किए कंटेस्टेंट्स के नाम

Met Gala 2026 : रेड कारपेट पर ईशा अंबानी की लुक पर टिकीं लोगों की निगाहें, ब्लाउज में जड़े थे 1800 हीरे

चंडीगढ़ के मशहूर चौक का नाम पंजाबी कॉमेडियन जसविंदर भल्ला के नाम पर रखा गया, जन्मदिन पर आज हुआ उद्घाटन