Breaking News: वेटरन एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर

दोआबा न्यूज़लाइन

मुंबई: बॉलीवुड के जिंदादिल एक्टर धर्मेंद्र का आज निधन हो गया है। इस खबर की पुष्टि न्यूज एजेंसी IANS ने है। मिली जानकारी के अनुसार एक्टर धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में आज सोमवार दोपहर करीब 1 बजे अपने घर पर अंतिम सांस ली। खबर के बाहर आने से पहले ही एक्टर के घर और विले पार्ले श्मशान घाट पर उनके परिवार और इंडस्ट्री के लोग पहुंचने शुरू हो गए है।

वहीं बॉलीवुड के डायरेक्टर करन जोहर ने भी इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट शेयर कर धर्मेंद्र जी को श्रद्धांजलि देते हुए इस खबर की पुस्टि की है।
उनका अंतिम संस्कार आज विले पार्ले श्मशान घाट में होगा। श्मशान घाट में धर्मेंद्र के परिवार से उनकी पत्नी हेमा मालिनी, बेटी ईशा देओल और बॉलीवुड इंडस्ट्री के अन्य दिग्गज हस्तियां जैसे अमिताभ बच्चन, आमिर खान समेत कई सेलेब्स पहुंचने शुरू हो गए हैं।

Related posts

फेस्टिवल और शादियों का सीजन शुरू होने से पहले सोना-चांदी में भारी उछाल, 1 लाख 61 हजार के करीब पहुंचा सोना

धुरंधर- 2 एक्टर अर्जुन रामपाल ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग गोवा में की दूसरी शादी

गोल्डन टेंपल में पत्नी सहित नतमस्तक हुए बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी, सरबत के भले की कामना की