दोआबा न्यूज़लाईन
जालंधर : भार्गव कैंप में दशहरा उत्सव को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार बच्चों ने अलग-अलग थीम पर रावण के अनोखे पुतले तैयार किए हैं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
बच्चों की ओर से कहीं ट्रैक्टर पर बैठे रावण, तो कहीं घोड़े और कार पर सवार रावण के पुतले बनाए गए हैं। इसके अलावा, नशे के खिलाफ संदेश देने के लिए ड्रैगन की थीम पर भी रावण का पुतला तैयार किया गया है।
बच्चों ने बातचीत के दौरान बताया कि इन खास तरह के पुतलों को तैयार करने में करीब 30 से 35 हजार रुपये तक का खर्च आया है। इन पुतलों को बनाने का मकसद सिर्फ दशहरा मनाना ही नहीं, बल्कि लोगों को एक सामाजिक संदेश देना भी है।
बच्चों ने अपने अनोखे अंदाज में पंजाब से नशे को खत्म करने का संदेश दिया है। अलग-अलग थीम पर तैयार किए गए ये रावण लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। इस बार भार्गव कैंप में दशहरे का उत्सव बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ-साथ नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश भी दे रहा है।