दोआबा न्यूज़लाईन
जालंधर : शहर में बीते दिन प्रेम-प्रसंग के चलते युवक की मौत हो गई थी, लेकिन इस मामले में दूसरा पक्ष सामने आया है, जहां मृतक इंजीनियर ओमवीर की बहन अमनप्रीत कौर ने लड़की और उसके परिवार पर आरोप लगाए है, उनका कहना है कि मेरे भाई को साजिश के तहत मार दिया गया। इसका एक वीडियो भी मेरे पास है। जब भाई अपनी गर्लफ्रेंड के घर के फर्श पर पड़ा था तो सांसें चल रही थीं और पीछे से कहा जा रहा था कि इसे मार दो। आगे उसने कहा कि गर्लफ्रेंड पहले भी एक निहंग से भाई पर हमला करवा चुकी थी।
दोनों का आपस में 4 साल का रिलेशन था, लड़की का हमारे घर पर आना-जाना भी था। दुबई जाने से पहले उसका भाई लास्ट टाइम उससे मिलने के लिए गया था। लेकिन वह दोबारा फिर लौट कर वापिस नहीं आया। इस बाबत हम बनती कार्रवाई भी करवाएंगे।
बताते चले कि बीते मंगलवार को मकसूदां इलाके के एक घर से युवक की डेडबॉडी मिली थी। लड़की के परिवार ने कहा था कि युवक ने घर में घुसकर चाकू से हमला किया है। इसके बाद जहर निगलकर आत्महत्या कर ली।
इस मामले में ACP करनैल सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस ने डेडबॉडी का पोस्टमॉर्टम करवा दिया है। मृतक की बहन ने भी पुलिस को कई सबूत सौंपे हैं। उसी के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। जो भी पक्ष दोषी पाया गया, उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
BREAKING: प्रेम-प्रसंग के चलते युवक ने प्रेमिका के घर में घुसकर माँ -बेटी पर किया हमला, खुद निगला जहरीला पदार्थ
जालंधर: जालंधर के आनंद नगर गली नंबर-3 में एक अज्ञात नौजवान ने तेजधार हथियार से घर में घुसकर परिवार के कुछ लोगों पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमले में युवती और उसकी माँ घायल हो गए। हमले के बाद युवक ने खुद भी जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जीवनलीला खत्म कर ली। घटना के बाद मौके पर परिवार में चीख- पुकार मच गई। मामला प्रेम- प्रसंग का बताया जा रहा है। मृतक युवक की पहचान ओम प्रीत सिंह, निवासी नदनपुर, मकसूदां के रूप में हुई है
घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया और पुलिस को सूचित किया गया। वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके के पार्षद भी मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इलाका निवासियों के अनुसार घर का दरवाजा खुला हुआ था, तभी एक अज्ञात युवक सीधे घर में आ धमका और उसने घर में घुसकर 2 महिलाओं पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। लोगों के मुताबिक लड़के ने पहले लड़की पर हमला किया और फिर लड़की के बचाव में आई उसकी माँ पर भी उसने हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर घायल हैं। घटना के बाद लड़के ने भी जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली।
मौके पर पहुंचे एसीपी करनैल सिंह ने बताया कि लड़की मनप्रीत कौर और उसकी माता पर ओम प्रीत सिंह नामक नौजवान ने चाकू से हमला कर दिया। घटना में मां-बेटी घायल हुए हैं, जिनका सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के दौरान नौजवान की मौत हो गई है।