कांग्रेस पार्टी ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह को उनकी जयंती पर भेंट की श्रद्धांजलि

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जी की 119वीं जयंती के शुभ अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी जालंधर ने स्थानीय शहीद भगत सिंह चौक पर उनकी मूर्ति पर फूल और मालाएं चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश की आजादी के लिए शहीद भगत सिंह जी द्वारा दिए गए बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

नेताओं ने कहा कि आज पंजाब को ड्रग्स से मुक्त करके और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़कर ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। कांग्रेस पार्टी हमेशा शहीदों के दिखाए रास्ते पर चलेगी।

इस मौके पर हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया विधायक व जिला अध्यक्ष ग्रामीण, राजिंदर बेरी जिला अध्यक्ष जालंधर शहरी, परगट सिंह पूर्व मंत्री पंजाब, अवतार सिंह जूनियर बावा हेनरी विधायक, सुरिंदर कौर हल्का इंचार्ज जालंधर पश्चिम, डॉ. नवजोत सिंह दहिया हल्का इंचार्ज नकोदर, पवन कुमार, डॉ. जसलीन सेठी, निशांत घई, विपन कुमार प्रवक्ता, विक्की अबादपुरा, रशपाल जाखू, करण सुमन, रमेश कुमार मौजूद थे।

Related posts

नशे के कारण बुझे घरों के चिरागों की याद में एक दीपक अवश्य जलाएं : अशोक सरीन हिक्की

PCMSD कॉलेज में 2 दिवसीय ‘दीवाली फिएस्टा 2026’ का आयोजन

संस्कृति KMV स्कूल में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया दीपावली का पावन पर्व