वार्ड नंबर-7 की कांग्रेस पार्षद ने खुद किया नई सीवरेज और वाटर सप्लाई लाइन के काम का उद्घाटन

दोआबा न्यूज़लाइन

कांग्रेस की पार्षद को उद्घाटन के समय किया गया था नजरअंदाज

जालंधर: जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 में अलग-अलग इलाकों में नया सीवरेज और वाटर सप्लाई पाइप बिछाई जानी हैं। इसी सिलसिले में आज इस वार्ड की मौजूदा कांग्रेस पार्षद निर्मल कौर ने इस काम का उद्घाटन किया। इस मौके पर पार्षद निर्मल कौर ने कहा कि सीवरेज, वाटर सप्लाई, सड़कें और लाइटों का काम पार्षद लेवल का काम है। इन कामों को करवाने के लिए लोग अपने वार्ड के पार्षद के पास जाते हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी ने एक नई परंपरा शुरू की है कि वार्ड के मौजूदा पार्षद को नजरअंदाज किया जा रहा है।

पार्षद निर्मल कौर ने कहा कि वार्ड में नगर निगम की ग्रांट से हो रहे कामों का उद्घाटन करने का काम वार्ड के मौजूदा पार्षद और इलाके के लोगों का हक है। पार्षद को लोगों ने चुना है, हलका इंचार्ज और वार्ड इंचार्ज को सरकारी नींव के पत्थरों पर अपना नाम लिखवाने और उनका उद्घाटन करने का क्या हक है। यह सिर्फ और सिर्फ आप सरकार की पॉलिटिक्स है।

इस मौके पर उनके साथ पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष राजिंदर बेरी, जतिंदर जोनी, रवि कुमार, आलम, कपूर, साई, काला, राजेश बिट्टा, रमनदीप, हुसन लाल मौजूद थे।

Related posts

सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में फैमिली स्पोर्ट्स डे का उत्साहपूर्वक आयोजन

HMV कॉलेज में नव शैक्षणिक सत्र के अंतर्गत हवन-यज्ञ एवं दीक्षारंभ समारोह का आयोजन

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ के साथ की नए सत्र की शुरुआत