दोआबा न्यूज़लाईन
जालंधर : पंजाब के हॉकी हब जालंधर में ‘हीरो एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026’ की ऐतिहासिक शुरुआत हुई। जहां पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नए स्टेडियम का उद्घाटन किया। सीएम मान ने ट्रॉफी उठाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं। मैदान में सीएम मान ने भारतीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम में गोल्ड मेडल जीतने वाले पुराने खिलाड़ी भी स्टेडियम में पहुंचे। आजादी के बाद यह पहला मौका है, जब जालंधर में इतनी बड़ी पुरुष हॉकी चैंपियनशिप आयोजित हो रही है।
इस दौरान सीएम मान ने स्टेडियम में विदेशी खिलाड़ियों सहित दर्शकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जालंधर लीग मैच के लिए जालंधर और मोहाली स्टेडियम चुने गए। ऐसे में जालंधर में सेमीफाइनल खेला जाएगा और फाइनल मैच मोहाली में खेला जाएगा। पहली बार पंजाब में एशियंस टूर्नामेंट का आगाज होने पर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है।
आगे उन्होंने भारतीय खिलाड़ी सरपंच साहब हरमनप्रीत सिंह को लेकर कहा कि वह कहते थे कि विदेशों में भी टूर्नामेंट खेल लिए, लेकिन अपनी धरती पर टूर्नामेंट नहीं खेला। ऐसे में एशियंस टूर्नामेंट में अपनी धरती पर खेलना गर्व की बात है। इस दौरान विदेशी खिलाड़ियों के कप्तान को भी सीएम मान ने सम्मानित किया।
जिसके बाद भारतीय खिलाड़ियों के परिवार को सीएम मान द्वारा सम्मानित किया गया। सीएम मान ने कहाकि वह चाहते है कि हॉकी विश्वकप टूर्नामेंट के लिए भी पंजाब का नाम शामिल करेंगे ताकि वह भी पंजाब की धरती पर खेला जाए। पहला मैच दोपहर एक बजे मलेशिया और चीन के बीच खेला गया। जिसके बाद दूसरा मैच दोपहर 3:15 बजे जापान और कोरिया के बीच खेला गया। वहीं पहले मैच में मलेशिया ने चीन को हराया, और दूसरे मैच में जापान ने दक्षिण कोरिया को मात दी।
गौरतलब हैं कि भारतीय टीमों के साथ-साथ विदेशी टीमों का दर्शक हौसला-अफ़ज़ाई करते दिखे। भारी संख्या में दर्शक स्टेडियम में पहुंचे। वहीं गायक निंजा भी स्टेडियम में पहुंचे, जहां उन्होंने गायकी से खिलाड़ियों और दर्शकों का मनोरंजन किया।
जालंधर में आज होगा एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आगाज, पहला मैच मलेशिया- चीन के बीच
जालंधर : स्पोर्ट्स इंडस्ट्री हब जालंधर में आज से ‘हीरो एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026’ की शुरुआत होने जा रही है। जालंधर में होने जा रहे इतने बड़े स्पोर्ट्स इवेंट के चलते शहरवासियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। मंगलवार, 27 तारीख को आज बर्ल्टन पार्क स्थित सुरजीत हॉकी स्टेडियम में इस टूर्नामेंट का उद्घाटन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह द्वारा किया जाना है।
हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के पहले दिन 27 अक्टूबर को जालंधर के ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में तीन मुकाबले खेले जाएंगे।
27 अक्टूबर को टूर्नामेंट के 3 मुकाबले:-
पहला मैच: दोपहर 1:00 बजे मलेशिया- चीन के बीच
दूसरा मैच: दोपहर 3:15 बजे जापान- कोरिया के बीच
उद्घाटन समारोह: शाम 5:30 बजे से 6:30 बजे तक
तीसरा मैच: शाम 7:00 बजे भारत- बांग्लादेश के बीच
जालंधर में एशियन हॉकी चैंपियंस टूर्नामेंट का आगाज कल से, एंट्री रहेगी फ्री
महानगर में 27 अक्टूबर से एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज कल से होगा। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे। प्रतियोगिता शुरू होने से एक दिन पहले भारतीय हॉकी के महान खिलाड़ी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में महान ओलंपियन सुरजीत सिंह के कांस्य धातु की बनी प्रतिमा का उद्घाटन किया गया।
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर पूरे राज्य और जिले में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस दौरान पर डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया, पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह, हॉकी पंजाब के अध्यक्ष नितिन कोहली सहित कई अधिकारी और गणमान्य मौजूद रहे। बताते चलें कि लीग मुकाबले:27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक जालंधर के ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे। सेमीफाइनल और फाइनल 4 और 5 नवंबर को मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा।
टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 27 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे खेला जाएगा, जबकि उद्घाटन समारोह शाम 5 बजे शुरू होगा। दर्शकों के लिए सबसे खुशखबरी की बात यह है कि एंट्री निशुल्क होगी। हालांकि, स्टेडियम में एंट्री के लिए डिजिटल पास बनवाना जरूरी होगा। पास पर मौजूद क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद दर्शकों को प्रवेश मिलेगा। एशियन हॉकी चैंपियंस टूर्नामेनेट का जिसका सीधा प्रसारण लाइव स्ट्रीमिंग (OTT): जियोहॉटस्टार (JioHotstar) और टीवी चैनल (Telecast): स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट 2 (Star Sports Select 2) पर देखा जा सकता है।
व्यवस्था को लेकर पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने कहा कि दर्शकों की सुविधा के लिए पार्किंग और यातायात के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। हॉकी टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। जिनमें भारत, मलेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया, चीन और बांग्लादेश शामिल हैं।
गौरतलब है कि सभी टीमें जालंधर पहुंच गई है। मीडिया से बातचीत करते हुए सभी कप्तानों ने अपनी-अपनी टीमों की तैयारियों पर भरोसा जताया है और मैदान में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का दावा किया है। कप्तानों ने कहा कि यह टूर्नामेंट उनके लिए बेहद खास है और सभी खिलाड़ी अपना बेस्ट परफॉरमेंस देने के लिए तैयार हैं। यह मुकाबला रोमांचक होगा। पहली बार पंजाब में खेलने पहुंचे कप्तानों ने कहा कि उनके लिए प्रतियोगिता की हर टीम खास है।