जालंधर : तेज रफ्तार कार की टक्कर से 11 महीने की मासूम की मौत, ड्राइवर मौके से फरार

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर(सतपाल शर्मा) शहर में सड़क हादसों के बढ़ते ग्राफ चिंता का विषय बनते जा रहे हैं, ऐसा ही एक मामला जालंधर के गढ़ा रोड से सामने आया, जहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर अपने माता-पिता के साथ जा रही महज 11 महीने की मासूम बच्ची मौत के घाट उतर गई। इतना ही नहीं घटना के बाद बेकाबू कार ड्राइवर मौके से गाड़ी को भगाकर फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार जब यह घटना हुई तब पीड़ित परिवार सिविल अस्पताल से दवा लेकर वापस अपने घर जमशेर लौट रहा था।
तभी गढ़ा रोड के पास एक सफेद रंग की कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। कार की टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर सवार लोग नीचे गिर गए. और 11 महीने की मासूम जमीन पर पलट कर गिरी, गिरने से सिर में अंदरूनी चोट लगने और खून जम जाने (इंटरनल बलीडिंग) के कारण बच्ची की हालत बेहद नाजुक हो गई थी। परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।

हादसे के समय आसपास मौजूद लोगों ने कार का नंबर नोट कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और फरार कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

यूके (UK) जाने वाले स्टूडेंटस और बच्चों से जुड़े नियमों में एक बड़ा नया अपडेट लागू

विश्व स्ट्रोक दिवस से पहले फोर्टिस अस्पताल जालंधर ने स्ट्रोक की शुरुआती पहचान के बारे में जागरूकता बढ़ाई

झोटा हत्याकांड के बाद मानसा में फिर बने तनावपूर्ण हालत, पुलिस और प्रदर्शकारियों में हुई झड़प