कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, हेड कॉन्स्टेबल की मौत, इलाके में हाई अलर्ट

दोआबा न्यूज़लाइन

द रेजिस्टेंस फ्रंट ने जिम्मेदारी ली हमले कि जिम्मेदारी

अनंतनाग: कश्मीर के अनंतनाग के लाल चौक इलाके से आतंकी हमले की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे कुछ आतंकियों ने अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों पर अचानक फायरिंग कर दी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी आतंकियों पर जवाबी फायरिंग की। इस हमले में 35 वर्षीय हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी की गंभीर घायल होने के चलते इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों पर हमला करने के बाद आतंकी वहां से फरार हो गए। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है। हमले के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे लाल चौक और आसपास के इलाके की घेराबंदी कर दी है। इस दौरान मौके पर अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे गए और आतंकियों की तलाश में इलाके में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। हमला जिस जगफ हुआ वह शहर का मुख्य बाजार है, जहां काफी भीड़ रहती है।

वहीं हमले के बाद इलाके के इलाके के हर एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर आने-जाने वाले सभी रास्तों पर नाकेबंदी कर वाहनों और लोगों की गहनता से जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां अब यह यह पता लगाने में जुटी हैं कि हमले में कितने आतंकी शामिल थे और फायरिंग के बाद वे किस दिशा में भागे हैं।

Related posts

लोहियां खास रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रवाना करने को लेकर आपस में भिड़े 2 रेल कर्मचारी, रेलवे ने दोनों किए तलब

विजीलेंस ब्यूरो ने पटवारी और निजी एजेंट को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

जालंधर के रेड क्रॉस भवन में खालिस्तानी नारे लिखने के आरोप में 2 लोग गिरफ्तार