पंजाब में 2 दिन बंद रहेंगी तहसीलें, अधिक जानकारी के लिए पढ़ें खबर…

दोआबा न्यूज़लाइन

लुधियाना: अगर आपको तहसीलों में आज और कल कोई काम है तो आपको थोड़ा इंतजार करना होग। मिली जानकारी के अनुसार ‘द रेवेन्यू पटवार यूनियन पंजाब’ के पदाधिकारियों की एक अहम मीटिंग लुधियाना में पंजाब प्रधान बलराज सिंह औजला और जिला प्रधान निर्मल सिंह रंधावा की लीडरशिप में हुई। मीटिंग में यूनियन ने ऐलान किया कि लंबे समय से पेंडिंग मांगों को न माने जाने के विरोध में पटवार और कानूनगो यूनियन ने 9 और 10 अप्रैल को पंजाब की सभी तहसीलें सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक हड़ताल कर रोष प्रदर्शन करेंगी।

इस दौरान नेताओं ने कहा कि सरकार पिछले कई सालों से पटवारियों की कानूनगो के तौर पर प्रमोशन रोकी गई है, जबकि कानूनगो के कई पद खाली हैं। इसके अलावा नई भर्ती न होने के कारण एक-एक पटवारी के पास कई सर्कल हैं जिससे काम का बोझ बढ़ रहा है। पटवारखानों में बेसिक सुविधाओं की कमी है और महिला पटवारियों के लिए बाथरूम तक का प्रबंध नहीं है।

उन्होंने कहा कि बार-बार मांग-पत्र देने के बावजूद सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। प्रशासन की तरफ से एक्स्ट्रा ड्यूटी लगाने की वजह से दफ्तरी का काम भी पेंडिंग है। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो संघर्ष और तेज किया जाएगा।

Related posts

कौमी इंसाफ मोर्चा की 21 अगस्त को दी पंजाब बंद की कॉल, जानें इस दौरान क्या रहेगा बंद और क्या खुला…

मनवाल और शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ स्टेशन पर कई ट्रेनों का 2 मिनट का प्रायोगिक ठहराव

फिरोजपुर मंडल ने 1-18 अगस्त तक चेन पुलिंग के दर्ज किये 78 मामले, 50 लोगों को किया गिरफ्तार