तरुण चुग को राज्यसभा के लिए नामित किया जाना पंजाब और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय: राकेश राठौर

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग को केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के लिए नामित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राकेश राठौर ने कहा कि तरुण चुग एक समर्पित, अनुभवी और कर्मठ संगठनकर्ता हैं, जिन्होंने वर्षों से पार्टी संगठन को मजबूत करने तथा राष्ट्रहित की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राज्यसभा के लिए उनका नामांकन भाजपा नेतृत्व के दूरदर्शी निर्णय और उनके लंबे राजनीतिक एवं संगठनात्मक अनुभव का सम्मान है।

आगे राठौर ने यह भी कहा कि तरुण चुग का राज्यसभा के लिए नामित होना पंजाब सहित पूरे देश के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उनके नेतृत्व, अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का लाभ अब संसद में भी देश को मिलेगा। उन्होंने इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने एक योग्य, समर्पित और अनुभवी कार्यकर्ता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपकर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर सिद्ध किया है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि तरुण चुग राज्यसभा में जनता की आकांक्षाओं और राष्ट्रहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए भाजपा की विचारधारा एवं विकास के संकल्प को और अधिक सशक्त करेंगे।

Related posts

सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में फैमिली स्पोर्ट्स डे का उत्साहपूर्वक आयोजन

HMV कॉलेज में नव शैक्षणिक सत्र के अंतर्गत हवन-यज्ञ एवं दीक्षारंभ समारोह का आयोजन

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ के साथ की नए सत्र की शुरुआत