सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने GNDU द्वारा घोषित नतीजों में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर : शहर के सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्याथियों ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बी.एड. सेमेस्टर-4 (सत्र 2025-27) के परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कॉलेज की छात्रा पलक ने 8.53 सीजीपीए, छात्रा मनप्रीत कौर एवं खुशी सरीन ने 8.33, प्रियंका बजाज एवं मिंक शर्मा ने 8.20, पूजा ने 8.18, दीक्षा तुली ने 8.15, कशिश शर्मा ने 8.13, अनन्या भनोट, केशव अग्रवाल, गुरलीन कौर, रीतिका कौड़ा, हरजी कौर एवं रुचिका अग्रवाल ने 8.05, शिवानी ने 8.03, सुरभि कालरा, अक्षिता ढींगरा एवं हरदीप कौर ने 8.00, दलजीत कौर ने 7.98, पलविंदर कौर एवं रुपिंदर कौर ने 7.95, सोनिका ने 7.93, तथा सिया, हर्षिता महाजन, राजविंदर कौर एवं रमनजीत कौर ने 7.90 सीजीपीए प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया।

इस अवसर पर ग्रुप की चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। वहीं कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. अलका गुप्ता ने बताया कि संस्थान का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा।

Related posts

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुराने मामलों में फरार 2 दोषियों को किया गिरफ्तार

PCMSD कॉलेज की सलोनी शर्मा ने M.Sc. फैशन डिजाइनिंग की यूनिवर्सिटी परीक्षा में हासिल किया पहला स्थान

HMV कॉलेजिएट स्कूल में जश्न-ए-आगाज़-2026 का आयोजन