राकेश राठौर ने केवल सिंह ढिल्लों को भाजपा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दी शुभकामनाएं

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: भारतीय जनता पार्टी पंजाब के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों को भाजपा पंजाब के प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राकेश राठौर ने कहा कि केवल सिंह ढिल्लों एक अनुभवी, कर्मठ एवं जनप्रिय नेता हैं, जिनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पंजाब में संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा पार्टी और अधिक व्यापक स्तर पर जनता से जुड़ेगी।

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब की जनता आज भाजपा की राष्ट्रवादी नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जता रही है तथा आने वाले समय में भाजपा पंजाब में एक मजबूत राजनीतिक शक्ति बनकर उभरेगी। राठौर ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा होगा और संगठन बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पंजाब में विकास, सुशासन और जनहित की राजनीति को घर-घर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
राकेश राठौर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देशहित और जनकल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पंजाब के लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में भी नया नेतृत्व अहम भूमिका निभाएगा। अंत में राकेश राठौर ने एक बार फिर केवल सिंह ढिल्लों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Related posts

पारदर्शी भर्ती व्यवस्था ने युवाओं के सपनों को दी नई उड़ान, 67 हजार से अधिक को मिला रोजगार : अश्वनी अग्रवाल

जालंधर के डेरा बल्लां पहुंचे सांसद चन्नी, डेरे के चैरिटेबल अस्पताल को भेंट की आधुनिक एम्बुलेंस

जालंधर विशाल धार्मिक समागम के लिए पूरी तरह तैयार, गायक हंसराज रघुवंशी 13 जून को देंगे प्रस्तुति : मोहिंदर भगत