सेंट सोल्जर एलीट स्कूल, जालंधर विहार ने छात्रों के उत्कृष्ट ICSE परिणामों का मनाया जश्न

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर :सेंट सोल्जर एलीट स्कूल, जालंधर विहार ने हाल ही में घोषित आई.सी.इस.ई परीक्षाओं में अपने छात्रों की शानदार सफलता की गर्वपूर्वक घोषणा की, जो उनकी मेहनत और हमारे सम्मानित शिक्षकों की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए युवराज ने
82.83% अंक प्राप्त किए। इसके बाद सुनंदा ने 78.83%, काश्मी ने 77.66% और गुरसिमरन ने 74.अंक हासिल किए। अन्य मेधावी छात्रों में शौर्य 65.33%, राजवीर 64.16%, सक्षम 63.33%, सोनाक्षी 63%, ख्वाहिश 53.5%, नवनीत 52.33%, रोहन 51.33% और हरमन ने 48.5% प्राप्त किए शामिल हैं।

विद्यालय परिवार सभी छात्रों को उनकी मेहनत और लगन के लिए हार्दिक बधाई देता है। प्रिंसिपल रितु चावला एवं ग्रुप वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह उल्लेखनीय उपलब्धि विद्यालय की उत्कृष्ट शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

Related posts

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने प्राइवेट पासपोर्ट एजेंट को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Daily Horoscope: वृषभ राशिवालों के कामकाज में अवसर बढ़ सकते हैं, करें ये उपाय…

सिद्ध श्री बाबा सोढल जी महाराज के मेले में Mayor वनीत धीर ने किया हवन-यज्ञ, शहर की सुख-समृद्धि की कामना की