जालंधर में तेज रफ़्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, नशे में धुत्त निकला पूर्व DGP कार चालक

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब के जालंधर में बीती देर रात रेलवे कॉलोनी में एक तेज रफ़्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। मिली जानकारी के अनुसार दोनों वाहनों की टक्कर के बाद मौके पर उस समय भारी हंगामा देखने को मिला, जब कार चालक ने खुद को पूर्व DGP बताया और रौब झाड़ना शुरू कर दिया। कार चालक घटना के समय नशे में धुत्त लग रहा था। घटना में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार चालक ने नशे की हालत में पहले ऑटो-रिक्शा को टक्कर मारी और फिर ऑटो चालक से झगड़ा और मारपीट भी की। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो ऑटो चालक ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार चालक पूर्व DSP हादसे के बाद ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था। घटना के बाद दोषी कार चालक ने अपने बेटे को मौके पर बुलाया। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंच कर किसी तरह बेटे लोगों को शांत कराया, जिसके बाद स्थिति कुछ सामान्य हुई। काफी देर तक हुए हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद बेटे के समझने के बाद कार चालक अपनी कार में बैठ गया।

वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर बारादरी थाना पुलिस पहुंची और आरोपी पूर्व पुलिसकर्मी को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए अपने साथ अस्पताल ले गयी। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

पारदर्शी भर्ती व्यवस्था ने युवाओं के सपनों को दी नई उड़ान, 67 हजार से अधिक को मिला रोजगार : अश्वनी अग्रवाल

जालंधर के डेरा बल्लां पहुंचे सांसद चन्नी, डेरे के चैरिटेबल अस्पताल को भेंट की आधुनिक एम्बुलेंस

जालंधर विशाल धार्मिक समागम के लिए पूरी तरह तैयार, गायक हंसराज रघुवंशी 13 जून को देंगे प्रस्तुति : मोहिंदर भगत