इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) पर शनिवार को स्पाइसजेट की कई उड़ानें प्रभावित, यात्री परेशान

दोआबा न्यूज़लाइन

नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह भी स्पाइसजेट की कई फ्लाइट्स में ऑपरेशनल दिक्कतों के चलते प्रभावित रहीं। बताया जा रहा है कि शनिवार को स्पाइसजेट की कुछ फ्लाइट्स में देरी हुई, जबकि कुछ तो एयरलाइन्स की तरफ से रद्द ही कर दी गईं। वहीँ फ्लाइट्स रद्द और देरी होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा ।

इस संबंध में अभी स्पाइसजेट की ओर से फिलहाल कोई बयान नहीं आया है। लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस असुविधा के लिए यात्रियों से माफी मांगी है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार इस मुश्किल के समय में ग्राउंड स्टाफ प्रभावित यात्रियों को जरूरी मदद दे रहा है और स्पाइसजेट के साथ मिलकर काम कर रहा है।

बता दें कि स्पाइसजेट की उड़ानों में देरी और रद्द होने का कोई यह पहला या दूसरा मामला नहीं है। बल्कि पिछले कुछ दिनों में स्पाइसजेट एयरलाइन्स की फ्लाइट्स में लगातार देरी की घटनाएं सामने आई हैं। बीते 15 सितंबर को दिल्ली से दुबई जाने वाली 2 फ्लाइट्स में घंटों की देरी हुई थी। जानकारी के अनुसार तब प्रभावित हुई फ़्लाइटों में एक फ्लाइट करीब 30 घंटे और दूसरी करीब 19 घंटे देरी से दुबई के लिए रवाना हुई थी। जबकि इस दौरान परेशान करीब 200 यात्रियों ने एयरपोर्ट पर ज़मीन पर बैठकर प्रदर्शन भी किया था।

बताया जा रहा है कि समय पर उड़ान के मामले में स्पाइसजेट का इस साल का रिकॉर्ड बड़ी एयरलाइंस के मुकाबले काफी कमजोर रहा है। अगर बात करें जुलाई महीने की तो इस महीने एयरलाइन की सिर्फ 34.5% फ्लाइट्स ही समय पर संचालित हुईं थी।

Related posts

PM मोदी ने शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना

ज्ञानेश के विरूद्व CJP का प्रदर्शन, बड़े नेता पुलिस हिरासत में

राहुल-प्रियंका पर FIR दर्ज, जानिए क्या है आरोप?