शिमला में कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, एहतियात के चलते खाली करवाए गए स्कूल

दोआबा न्यूज़लाइन

शिमला : हिमाचल की राजधानी शिमला के कई स्कूलों में सुबह धमकी भरे ईमेल आए हैं। स्कूलों को धमकी भरे ईमेल प्राप्त होने के बाद आनन फानन में स्कूल प्रबंधन ने हरकत में आते हुए एहतियातन तोर पर अभिभावकों को मैसेज कर बच्चों को तुरंत घर ले जाने के मैसेज भेजे। जिसके बाद बच्चों के अभिभावक भी बच्चों को लेने के लिए स्कूल भागे। सारे स्कूलों को एहतियात के तोर पर खाली करवाया गया और पुलिस को सूचना दी।

वहीं सूचना पाकर इस मैसेज के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। सभी स्कूल परिसरों में संदिग्ध वस्तुओं और बम जैसी किसी भी चीज की गहन तलाशी ली जा रही है। इसके साथ ही सभी स्कूलों में सुरक्षा के मद्देनजर मॉक ड्रिल भी करवाई जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी सुनिश्चित की जा सके।

एसपी शिमला गौरव ने बताया कि जनरल थ्रेट आई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है और स्कूलों में ड्रिल चल रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिलहाल जांच जारी है और अभी तक किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। हालाँकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि धमकी किस माध्यम से दी गई और इसके पीछे कौन लोग हैं, इसका पता लगाने के लिए तकनीकी जांच भी शुरू कर दी गई है।

बताए चलें कि शिमला में धमकी काम यह पहला मामला नहीं है बल्कि इससे पहले भी प्रदेश में इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। पिछले कुछ महीनों में हिमाचल हाईकोर्ट, सचिवालय और कई जिलों के डीसी कार्यालयों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

Related posts

जालंधर के बाद मंगलवार देर रात अमृतसर खासा आर्मी कैंप में BLAST, कैंप की दीवार क्षतिग्रस्त

CM सुक्खू ने 12वीं कक्षा के उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों पर प्रदेश के विद्यार्थियों को दी बधाई

Breaking: चंडीगढ़ में हरियाणा सचिवालय की 8वीं मंजिल से कूदा कर्मचारी, मौके पर मौत