विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल में अब तक के रुझानों में BJP आगे, भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

दोआबा न्यूज़लाइन

कोलकत्ता: विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना में पश्चिम बंगाल में आज सुबह से 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है और पूरे राज्य में राजनीतिक हलचल तेज है। जहां एक ओर भवानीपुर सीट को सबसे अहम मुकाबले के तौर पर देखा जा रहा है, वहीं दूसरी और झारग्राम सीट भी लगातार सुर्ख़ियों में है। हालांकि एक सीट फालता में 21 मई को फिर वोटिंग होगी।

सुबह से शुरू मतगणना में शुरुआती रुझान में भाजपा को बहुमत मिल रहा है। भाजपा 190 और टीएमसी 99 सीटों पर आगे चल रही है। यहाँ कांग्रेस 0 अन्य 02 और लेफ्ट 2 हैं। अब तक भाजपा ही आगे जाते दिख रही है। अगर बात करें भवानीपुर सीट की तो वहां ममता बनर्जी आगे चल रही हैं जबकि सुवेंदु अधिकारी पीछे चल रहे हैं। वहीं खास बात यह है कि पीएम मोदी ने जहां चुनाव प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाई उस इलाके में भाजपा चारों सीटों पर आगे है। ये सीटें झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम हैं।

पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रंग-गुलाल लगाकर अभी ही जश्न मनाना शुरू कर दिया है। वहीं दिल्ली में बीजेपी हेडक्वॉर्टर में बैंड बजे के साथ आने वाली जीत का जश्न मनाया जा रहा है। भवानीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे

Related posts

महेंद्रगढ़ में भयानक Accident, सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई वॉल्वो बस, ड्राइवर-कंडक्टर की मौत, 16 घायल

BREAKING: केरल में फिर निपाह वायरस ने दी दस्तक, कोझिकोड से सामने आया साल का पहला केस

पारदर्शी भर्ती व्यवस्था ने युवाओं के सपनों को दी नई उड़ान, 67 हजार से अधिक को मिला रोजगार : अश्वनी अग्रवाल