जालंधर सेंट्रल में मनोरंजन कालिया की उपस्थिति में BJP में शामिल हुए कई परिवार

दोआबा न्यूज़लाइन

PM मोदी की पूरे विश्व में बढ़ती ताकत और देश में विकास पर लग रही है मुहर, लगातार हो रहा है विस्तार- इंजी. चंदन रखेजा

जालंधर: जालंधर सेंट्रल में हुई एक अहम बैठक में मनोरंजन कालिया के नेतृत्व में और सेंट्रल मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष इंजी. चंदन रखेजा की अध्यक्षता में कई परिवार भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष इंजी. चंदन रखेजा, गुरविंदर मुल्तानी और मंडल नंबर 5 की टीम के लगातार प्रयासों से कई परिवारों ने भाजपा का दामन थामते हुए विकास की रफ्तार को तेज करने और पंजाब में इस बार डबल इंजन की सरकार बनाने तथा बदलाव लाने का प्रण लिया।

इस महत्वपूर्ण बैठक में अमित मित्तल और डिंपल कुमार अपने साथियों सहित भाजपा में शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भूतपूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने भाजपा का सरोपा डालकर सभी को पार्टी परिवार में शामिल किया और पंजाब में एक बेहतर विकल्प चुनकर भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाने की बात कही।

इस मौके पर भाजपा जालंधर सेंट्रल से कार्यकारी अध्यक्ष इंजी. चंदन रखेजा, उपाध्यक्ष सचिन शर्मा, सचिव जे.पी. पांडेय, गुरविंदर मुल्तानी, यादविंदर सिंह, भूपिंदर सिंह, सुरजन जी, कुलविंदर सिंह, विषु मित्तल, नवदीप, करदा जी, काला सहित कई परिवार भाजपा में शामिल हुए।
वहीं चंदन रखेजा ने बैठक में उपस्थित सभी का धन्यवाद किया और सभी से मेहनत कर 2027 में भाजपा का कमल खिलाने की बात कही तथा जालंधर में 11 और 12 को हो रहे प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने का आह्वान किया।

Related posts

GNA यूनिवर्सिटी में 7वां अंतरराष्ट्रीय आतिथ्य एवं पर्यटन सम्मेलन (ICOHOST–2026)

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस थाना साइबर क्राइम ने 31 खोए हुए मोबाइल फ़ोन ढूंढकर मालिकों को सौंपे

एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स के विदाई समारोह में परमीत कौर बनी मिस और कुंवर अरमान सिंह बने मिस्टर APJ