जालंधर में सेफ स्कूल वाहन नीति के तहत की गई स्कूल बसों की जांच, 8 बसों के काटे चालान

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: स्कूली विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जालंधर में आज सेफ स्कूल वाहन नीति के अंतर्गत विभिन्न जगहों पर स्कूल बसों की जांच की गई। इस दौरान 8 स्कूली बसों के चालान किए गए। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए जिला बाल सुरक्षा अधिकारी अजय भारती ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सेफ स्कूल वाहन नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने की पुरजोर कोशिश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि आज डिफेंस कॉलोनी के पास बस स्टैंड सहित विभिन्न स्थानों पर स्कूल बसों की जांच की गई। जांच के दौरान स्कूल बस में लेडी अटेंडेंट न होने, बिना वर्दी वाले ड्राइवर सहित सेफ स्कूल वाहन नीति की अन्य शर्तें पूरी न करने वाली 8 स्कूली बसों के चालान किए गए। इस चेकिंग टीम में संदीप कुमार, गौरव कुमार और इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह भी शामिल थे।

जिला बाल सुरक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों के प्रिंसिपलों से अपील की कि हर स्कूल वाहन नीति के अनुसार होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सेफ स्कूल वाहन नीति की हिदायतों का पालन सुनिश्चित किया जाए और नीति की शर्तें पूरी न करने वाले वाहनों पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने आगे यह भी कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर स्कूलों के प्रिंसिपलों और स्कूल वाहनों के ड्राइवरों को सेफ स्कूल वाहन नीति की शर्तों जैसे सीसीटीवी कैमरा, खिड़की पर लोहे की ग्रिल, फर्स्ट एड बॉक्स, लेडी अटेंडेंट, बस ड्राइवर का स्कूल यूनिफॉर्म में होना, सीट बेल्ट लगाना, क्षमता से अधिक विद्यार्थी न बैठाना आदि के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है।

Related posts

जालंधर के बबरीक चौक के पास 2 युवक महिला के कान से टॉप्स झपटकर भागे, पोते के साथ स्कूटी पर जा रही थी महिला

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की छात्रा सृष्टि का थल सैनिक कैंप, नई दिल्ली के लिए चयन

संस्कृति KMV स्कूल में उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस