मानव सहयोग स्कूल में सहोदय अंतर-विद्यालय पंजाबी कविता-पाठ प्रतियोगिता का आयोजन

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के मानव सहयोग स्कूल में सहोदय के अंतर्गत पंजाबी भाषा को समर्पित अंतर-विद्यालय पंजाबी कविता-पाठ प्रतियोगिता बड़े उत्साह एवं रंगारंग वातावरण में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में जालंधर शहर के 36 प्रतिष्ठित स्कूलों ने भाग लिया। “रोबोट और इंसान की बातचीत” तथा “मेरे सपनों का पंजाब: 2040” इस कविता-पाठ प्रतियोगिता के मुख्य विषय रहे। विद्यार्थियों ने अपने विचारों, शुद्ध भाषा एवं प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से पंजाब के भविष्य, संस्कृति, शिक्षा तथा सामाजिक विकास से संबंधित काव्यमय विचार प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में डॉ. वीना अरोड़ा जी (सेवानिवृत्त पंजाबी प्रोफेसर, हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर) एवं डॉ. पल्लवी समरोल जी (पंजाबी प्रोफेसर, सी.टी. इंस्टीट्यूट, जालंधर) उपस्थित रहे। उन्होंने निष्पक्षता एवं गंभीरता के साथ विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जशनप्रीत (श्री हनुमत इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, गोराया, जालंधर), द्वितीय स्थान गुरनूर (गुरुकुल स्कूल, जालंधर) तथा तृतीय स्थान परनीत कौर ( डिप्स स्कूल, कपूरथला) ने प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त भवरीत कौर (संतूर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल) एवं एलिजा गुप्ता (सोमरसेट इंटरनेशनल स्कूल) को प्रशंसा पुरस्कार से सम्मानित किया गया

Related posts

जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा “समाधान कैंपों” का आयोजन, लंबित शिकायतों का मौके पर किया गया निपटारा

Daily Horoscope : शुक्रवार के दिन आज इन 7 राशियों पर बनी रहेगी माता रानी की अपार कृपा, पढ़ें राशिफल….

विदेश में पढ़ाई का सुनहरा मौका: RS Global का पंजाब में 4 शहरों में Mega Education Seminar, मौके पर मिलेगा Expert Guidance