हिमाचल के PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री एवं उप-मुख्यमंत्री से की भेंट

दोआबा न्यूज़लाइन

हिमाचल: हिमाचल के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बेंगलुरु में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से भेंट की।विक्रमादित्य सिंह ने सिद्धारमैया के साथ कर्नाटक एवं हिमाचल प्रदेश में क्रियान्वित की जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं एवं विकासात्मक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान दोनों प्रदेशों में लोक निर्माण विभाग एवं शहरी विकास विभाग द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न विकास परियोजनाओं एवं विकास के आधुनिक मॉडल्स पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

वहीं विक्रमादित्य सिंह ने कर्नाटक में सड़क निर्माण और इन्हें पक्का करने की नवीनतम तकनीक के संदर्भ में जानकारी ली ताकि इसे हिमाचल की सड़कों को और अधिक बेहतर बनाने में उपयोग में लाया जा सके। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश के लोक निर्माण विभाग एवं शहरी विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को कर्नाटक में शहरी विकास एवं अधोसंरचना निर्माण में अपनाए जा रहे सफल मॉडल्स के अध्ययन के लिए भेजा जाएगा।

इस अवसर पर विक्रमादित्य सिंह ने सिद्धारमैया को हिमाचल आने का न्योता भी दिया। कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल और कर्नाटक सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी नीतियों एवं विकास कार्यों का दोनों सरकारें गहन अध्ययन करेंगी ताकि इन प्रदेशों की सफल नीतियों एवं योजनाओं को दोनों प्रदेशों में लागू कर आमजन को अधिकाधिक लाभान्वित किया जा सके। इसके उपरान्त विक्रमादित्य सिंह ने कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से भी भेंट की और प्रदेश हित के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

Related posts

पंजाब कांग्रेस पर छाए फूट के बादल, एक तरफ चन्नी का शक्ति प्रदर्शन दूसरी तरफ सांसद रंधावा की दिल्ली में शाह से मुलाकात

मान सरकार ने पंजाब की महिलाओं के साथ किया बड़ा विश्वासघात : भाजपा महिला मोर्चा

शिक्षा के साथ पर्यावरण का भी पाठ पढ़ाएगी मान सरकार, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का स्वागत: अश्वनी अग्रवाल