जालंधर में बीती देर रात धूं -धूं कर जली रबड़ फैक्ट्री, लाखों का सामान जलकर राख

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के इंडस्ट्री एरिया में बीती देर रात एक रबड़ फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित अनमोल रबड़ फैक्ट्री में भयानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग लगने के कारण फैक्ट्री के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया है। फैक्ट्री में आग का पता लगने के बाद इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई।

वहीं आग की सूचना पाकर 3 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं। बताया जा रहा था कि घटना के वक्त फैक्ट्री में काम बंद था लेकिन कुछ कर्मचारी वहां मौजूद थे। घटना के बाद फक्ट्री के अंदर मौजूद कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। अं
कर्मचारियों को शक है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है। वहीं कर्मचारियों का कहना है कि फ़ैक्ट्री के अंदर हुए नुकसान का मालिकों के आने के बाद ही लगाया जा सकता है, लेकिन आग काफी टायर जल गए हैं।

वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए फायर ब्रिगेड के अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें देर रात अनमोल रबड़ फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद तुरंत घटना स्थल पर 3 गाड़ियां लेकर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने आग का भयानक रूप देखते हुए फॉम डालकर साढ़े तीन बजे आग पर काबू पाया। उनके अनुसार घटना में फैक्ट्री मालिक का लाखों का सामान जलकर राख हो गया है।

Related posts

DAV कॉलेज के खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने रचा इतिहास, विद्यार्थियों ने GNDU में प्राप्त किए शीर्ष स्थान

पंजाब सरकार कर्मचारियों से छलावा करना बंद करे, डराने-धमकाने की जगह D.A. का बकाया और हक तुरंत जारी करें: राजिंदर बेरी​

इनोसेंट हार्ट्स में शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन, अरसा लाइव बैंड तथा आर.जे. रीत ने बांधा समां