जालंधर के चिक- चिक चौक पर खंभे से टकराई बाइक, गंभीर घायल चालक

दोआबा न्यूज़लाइन

राहगीरों ने मौके पर संभाला और परिवार को किया सूचित

जालंधर: पंजाब के जालंधर के चिक-चिक चौक पर एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति सड़क किनारे लगे बिजली के खंबे से टकरा गया। मिली जानकारी के अनुसार चिक-चिक चौक पर बीती रात एक बाइक सवार व्यक्ति का बैलेंस बिगड़ने के कारण उसकी बाइक बिजली के खंबे से टकरा गई। टक्कर जोरदार होने के चलते बाइक सवार व्यक्ति अचानक बेसुध हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान बिट्टू निवासी बस्ती शेख, निवासी जालंधर के रूप में हुई है। ।

वहीं घटना के बाद वहां से गुजर रहे एक युवक ने बाइक सवार को सड़क पर पड़ा देखा और उसकी मदद की। उसके बाद उक्त युवक ने व्यक्ति का फोन लेकर उसके परिवार को सूचित किया। सूचना पाकर घायल व्यक्ति का बेटा और अन्य परिजन मौके पर पहुंचा और उसको अस्पताल ले गए।

बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट के बाद बाइक सवार व्यक्ति पूरी तरह होश खो बैठा था और जिसके बाद राहगीर युवक ने उसे पानी पिलाया और फिर घायल व्यक्ति थोड़ा होश में आया, लेकिन तब भी वह पूरी तरह से बोलने की स्थिति में नहीं था।

Related posts

DAV कॉलेज के खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने रचा इतिहास, विद्यार्थियों ने GNDU में प्राप्त किए शीर्ष स्थान

पंजाब सरकार कर्मचारियों से छलावा करना बंद करे, डराने-धमकाने की जगह D.A. का बकाया और हक तुरंत जारी करें: राजिंदर बेरी​

इनोसेंट हार्ट्स में शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन, अरसा लाइव बैंड तथा आर.जे. रीत ने बांधा समां