जालंधर के पॉश एरिया में बुजुर्ग महिला की बालियां छीनकर भागे लुटेरे, पानी मांगने के बहाने महिला को बना निशाना

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के पॉश एरिया अर्बन एस्टेट फेज- 2 में बीती देर शाम एक बुजुर्ग महिला के साथ छीना झपटी का मामला सामना आया है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम शहर के अर्बन एस्टेट फेज- 2 में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के घर के पास अपनी कोठी के बाहर बैठी एक बुजुर्ग महिला से पानी मांगने के बहाने आए 2 बाइक सवार युवक महिला की बालियां छीनकर वहां से फरार हो गए। पूरी घटना कोठी के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

घटना की जानकारी देते हुए बुजुर्ग महिला लीलावती ने बताया कि वह घर के बाहर अन्य महिला के साथ बैठी बातचीत कर रही थी। इस दौरान बाइक पर 2 युवक आए, जिसमें से एक उसके पास आया और पानी मांगने लगा। जिसपर महिला ने उक्त युवक को पार्क में पानी का नल लगे होने का इशारा किया। ईसिस दौरान महिला का ध्यान एक सेकेंड के लिए भटका और युवक उसके कानों से बालियां छीन ली और अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद महिला ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

बताया जा रहा है कि उक्त घटना मोहिंद्र भगत के घर की बैक साइड की है, जहां घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला से पहले एक युवक ने पीने के लिए पानी मांगा, इस दौरान दुसरा युवक बाइक पर तैयार खड़ा था। बुजुर्ग महिला ने युवकों को कहा कि पार्क में पानी का नल लगा हुआ है। जिसके बाद महिला का ध्यान भटकने पर एक युवक महिला के कानों से सोने की बालियां छीन कर अपने साथी के साथ बाइक पर बैठ कर वहां से फरार हो गए।

वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस द्वारा घटना की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर खंगाली जा रही हैं। जिसके आधार पर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

हल्का सेंट्रल के वार्ड नंबर 9 और 21 में 60.95 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

वार्ड नंबर 32 में पानी की समस्या के समाधान के लिए डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सुभाना ने लगवाई मोटर

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम से जालंधर नॉर्थ में एक्टिव AAP, मेयर वनीत धीर ने वार्ड-77 से शुरू किया डोर-टू-डोर अभियान