पंजाब के हुसैनीवाला बॉर्डर पर बदला रिट्रीट सेरेमनी का समय, BSF ने बदलते मौसम के चलते लिया फैसला

दोआबा न्यूज़लाइन

फिरोजपुर: पंजाब के फिरोजपुर में पड़ते हुसैनीवाला बॉर्डर पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी का समय BSF द्वारा बदलने का फैसला लिया गया है। यह फैसला BSF ने बदलते मौसम को देखते हुए लिया है। बीएसएफ ने हुसैनीवाला संयुक्त चेक पोस्ट पर आयोजित होने वाली रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया है।

बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक अब रिट्रीट ने बताया कि अब भारत-पाकिस्तान सीमा स्थित हुसैनीवाला संयुक्त चेक पोस्ट पर रिट्रीट सेरेमनी शाम 6:30 बजे से 7:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस रिट्रीट सेरेमनी को देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक यहां आते हैं। जिसके लिए पर्यटक और दर्शक अग्रिम बुकिंग करवाकर यहां आते हैं और देशभक्ति के जज्बे से भरे इस समारोह का आनंद लेते हैं।

Related posts

कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पंजाब पहुंचे परगट सिंह, गोल्डन टेम्पल में सचिन पायलट संग टेका माथा

भोगपुर नशेड़ी पुलिसकर्मी हंगामा मामले में जालंधर देहात पुलिस का Action, ASI सस्पेंड

कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा पर FIR दर्ज, जानें मामला