स्ट्रीट लाइटों को लेकर सूर्या एन्क्लेव के लोग लगभग पिछले एक साल से हैं परेशान: राजिंदर बेरी

दोआबा न्यूज़लाइन

कहा- एक साल पहले ठेकेदार रिपेयर के लिए लाइटें उतार ले गया था, आज तक दोबारा नहीं लगाई गईं लाइटें

बोले- कई बार शिकायत करने के बावजूद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई

जालंधर: जालंधर के सूर्या एन्क्लेव के लोग बहुत परेशान हैं। पूर्व MLA राजिंदर बेरी मौके पर पहुंचे और कॉलोनी के लोगों ने उन्हें बताया कि हमारी कॉलोनी सूर्या एन्क्लेव की चार मरला स्ट्रीट लाइटें जो एक साल पहले नगर निगम के ठेकेदार ने रिपेयर के लिए उतार ली थीं, उन्हें आज तक रिपेयर करके दोबारा नहीं लगाया गया है। पूरी कॉलोनी में रात के समय बहुत अंधेरा रहता है। जिसके चलते इलाके में चोरी और लूटपाट की कई घटनाएं भी हो चुकी हैं।

इस मौके पर राजिंदर बेरी ने कहा कि पंजाब की मौजूदा सरकार लोगों को बेसिक सुविधाएं देने में नाकाम रही है। शहर की हालत खराब है, कहीं सीवरेज जाम हैं, कहीं पानी गंदा है और कहीं स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। आम आदमी पार्टी करोड़ों रुपये के विकास का दावा कर रही है, लेकिन आज लोग बेसिक सुविधाओं से भी वंचित हैं। इस अवसर पर पूर्व MLA राजिंदर बेरी के साथ बलजीत सिंह, नरेश शर्मा, सुरिंदर शर्मा, गोरा, पूजा, पंडित संतराम, दीपक शर्मा मौजूद थे।

Related posts

पंजाब में 2027 चुनाव से पहले AAP में अंदरूनी घमासान: कांग्रेस-भाजपा, अकाली दल और बसपा के लिए भी बन सकते हैं नए सियासी समीकरण

Daily Horoscope: नवरात्री के सातवें दिन माँ कालरात्रि इन 4 राशियों पर रहेगी मेहरबान, करें ये उपाय…

APJ कॉलेज में 3 दिवसीय लाइव पेंटिंग वर्कशॉप “रंगला पंजाब” का भव्य आयोजन