रेलवे ने अमृतसर–तिरुवनंतपुरम (साप्ताहिक) ट्रेन का बदला समय, विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें खबर…

दोआबा न्यूजलाइन

फिरोजपुर: रेलवे द्वारा ट्रेन संख्या 12484/12483 अमृतसर–तिरुवनंतपुरम–अमृतसर एक्सप्रेस (साप्ताहिक) का संचालन दिनांक 21.10.2025 से गैर-मानसून समय सारणी के अनुसार करने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 12484 (अमृतसर–तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस) अमृतसर से प्रत्येक रविवार को सुबह 05:55 बजे प्रस्थान करेगी और एक दिन बाद मंगलवार को 12:30 बजे तिरुवनंतपुरम नॉर्थ पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 12483 (तिरुवनंतपुरम–अमृतसर एक्सप्रेस) तिरुवनंतपुरम नॉर्थ से प्रत्येक बुधवार को सुबह 09:10 बजे प्रस्थान करेगी और एक दिन बाद शुक्रवार को 13:50 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

दोनों दिशाओं में ट्रेन पनवेल, रोहा, चिपलून, रत्नागिरी, मडगांव, उडुपी, टोकुर तथा मंगळुरु स्टेशनों पर रुकेगी। इस रुट पर यात्रा करने वाले यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा से पूर्व अपने गंतव्य के लिए समय-सारणी की ताजा जानकारी प्राप्त कर ही यात्रा की योजना बनाएं।

Related posts

पंजाब के वाहनों की हिमाचल में बढ़ी एंट्री फेस के विरोध में पंजाब -हिमाचल बॉर्डर पर लगा धरना, पुलिस ने समझा-बुझाकर खुलवाया जाम

चंडीगढ़ में ग्रेनेड अटैक के अगले दिन HC को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पंजाब में अगले 2 दिन फिर मौसम लेगा करवट, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट