दोआबा न्यूज़लाइन
लॉरेंस गैंग का सहयोगी सदस्य
पंजाब: कनाडा में कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर तीसरी बार हुई फायरिंग के मामले में सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई बेहद तेज हो गई है। जिसके चलते पुलिस ने जशनदीप सिंह नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी जशनदीप को इमिग्रेशन एंड रिफ्यूजी बोर्ड ने लॉरेंस गैंग से संबंधों के कारण अयोग्य ठहराते हुए डिपोर्ट करने का कड़ा आदेश जारी किया है। इस आरोपी पर कैफे पर हुई फायरिंग की वारदात के दौरान अपराधियों के हथियार छुपाने में पूरी मदद करने का आरोप है।
वहीं कैप्स कैफ़े में फायरिंग की घटना के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शिकंजा कसता हुआ नजर आ रहा है। इसी कड़ी में फ्रांस की पुलिस ने इस खतरनाक गैंग से जुड़े एक अन्य सदस्य गरिंदर देव को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गरिंदर देव पर गैरकानूनी ड्रग्स की तस्करी करने और इस आपराधिक गैंग को विदेश से आर्थिक मदद पहुंचाने के कई आरोप है और कानूनी प्रक्रियाओं के बाद अब उसे फ्रांस से सीधे भारत डिपोर्ट किया जाएगा। कनाडा पुलिस ने जशनदीप को एडमंटन में सक्रिय लॉरेंस गैंग का एक गुर्गा बताया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी जशनदीप सिंह पंजाब का रहने वाला है और साल 2022 में स्टूडेंट वीजा पर कनाडा आया था। जशनदीप ने पुलिस के सामने कबूला है कि उससे गलती हो गई है और इस बार उसे माफ़ कर दिया जाये। उसने बताया कि उसके पिता ने कर्ज लेकर पढ़ाई के लिए पंजाब से कनाडा भेजा था। बता दें कि आरोपी जशनदीप ने 19 मई 2025 को कनाडा स्थित मशहूर भारतीय कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैप्स कैफ़े पर फायरिंग की थी।