बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण: राजिंदर बेरी

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: `जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष और पूर्व एमएलए राजिंदर बेरी ने कहा कि बरनाला में पुलिस द्वारा सफाई कर्मचारियों पर किया गया लाठीचार्ज बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस द्वारा महिला सफाई कर्मचारियों पर कैसे लाठी से हमला किया जा रहा है? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पुरुष पुलिस अधिकारी महिलाओं पर लाठीचार्ज कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है और आम लोगों को अपने हक मांगने पर लाठीचार्ज खाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। राजिंदर बेरी ने कहा कि हमारी पार्टी इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करती है और सफाई कर्मचारियों के साथ खड़ी है।

Related posts

RS ग्लोबल इमिग्रेशन कंसल्टेंट का स्टूडेंट के लिए सुनहरा ऑफर, जानिए क्या?

जालंधर में CM मान ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित, बड़े अधिकारी शामिल

पंजाब सरकार नशों के खिलाफ लड़ रही है निर्णायक लड़ाई : मोहिंदर भगत