ऑस्ट्रेलिया कॉन्सर्ट में लाइव परफॉर्मेंस के दौरान फैंस पर भड़के पंजाबी सिंगर औजला, फिर यूं जीता फैंस का दिल

दोआबा न्यूज़लाइन

मनोरंजन: अपनी गायिकी के दम पर हजारों दिलों पर राज करने वाले पंजाबी सिंगर करण औजला ऑस्ट्रेलिया में लाइव परफॉर्मन्स के दौरान एक प्रशसंक पर भड़क उठे। बताया जा रहा है कि कारण औजला इन दिनों अपने ‘पी-पॉप कल्चर टूर’ के तहत ऑस्ट्रेलिया में हैं। ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड कॉन्सर्ट में लाइव परफॉर्मेंस दे रहे करण पर दर्शकों की भीड़ में से किसी ने जैकेट उठा कर फैंकी। इस हरकत पर सिंगर औजला भड़क उठे और उन्होंने जैकेट फेंकने वाले को चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो सामने आओ, देखते हैं कि तुम वाकई अपने बाप के बेटे हो या नहीं।

बता दें कि सिंगर एडिलेड कॉन्सर्ट में अपनी परफॉर्मेंस दे रहे थे। उसी दौरान एक फैन ने स्टेज पर जैकेट फेंक दी। इस हरकत से गुस्सा होकर करण ने तुरंत अपना गाना रोक दिया और पंजाबी में बोलते हुए उस फैन को चेतावनी दी कि अगर हिम्मत है तो सामने आकर बात करो। इसके बाद जब उस व्यक्ति की पहचान हो गई, तो सिंगर ने उससे सीधे सवाल किया कि उसने ऐसा क्यों किया। उन्होंने नारजगी जताते हुए फैन से कहा “तू पागल है क्या?” हालांकि, कुछ ही देर में उनका गुस्सा शांत हो गया और उन्होंने माहौल को संभालते हुए उस जैकेट पर अपना ऑटोग्राफ देकर फैन को वापस लौटा दिया।

बताते चलें कि करण औजला मूल रूप से ‘गीता दी मशीन’ के नाम से मशहूर है। उन्होंने अपनी करियर की शुरुआत 2014 में एक गीतकार के रूप में की थी। इसके साथ 2018 में उन्हें अपने गाने ‘डोंट वरी’ से बतौर सिंगर बड़ी पहचान मिली। इसके बाद वह रुके नहीं और आगे ही बढ़ते चले गए, इसके बाद उन्होंने ‘बी.टी.एफ.यू.’ और ‘मेकिंग मेमोरीज’ जैसी हिट एल्बम दी। इसके साथ ही करण मार्च 2024 में जूनो अवॉर्ड जीतकर इतिहास रचने वाले पहली पंजाबी मूल के कलाकार बने। इसके अलावा, साल 2024 में फिल्म ‘बैड न्यूज’ के सुपरहिट गाने ‘तौबा-तौबा’ के जरिए उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई।

Related posts

शाहरुख खान के बंगले में घुसे 2 विशाल सांप, स्नेक कैचर ने पकड़ा 8 फीट लंबा अजगर, मन्नत में चल रहा है रेनोवेशन का काम

अश्वनी अग्रवाल की अध्यक्षता में पठानकोट में अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड की अहम बैठक, समाज की भलाई को लेकर बनी रणनीति

पंजाब का देश की एकता व अखंडता में महत्वपूर्ण योगदान: मुख्यमंत्री मान